निर्धारित समय से छह दिन विलंब से पहुंचे मानसून ने प्रदेश को भिगोना शुरू कर दिया है। रविवार को गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी व सीतापुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हालांकि, जिलों में कई जगहों पर बारिश से जलभराव भी हो गया। बलरामपुर जिले में सुबह से ही हुई बारिश से कई मोहल्लों में घरों में पानी भर गया। वहीं, अयोध्या में भी मौसम ने करवट ली और जमकर बारिश हुई।
इस बारिश से किसानों में खुशी की लहर है तो आमजन को भी तपन से राहत मिली है। गोंडा जिले में सड़कों पर जलभराव हो गया तो नाले भी उफना आए।