लखनऊ में प्री-मानसूनी बौछारों का इंतजार बुधवार को दिन भर लगभग 44 डिग्री पारे में तपाने के बाद बुधवार शाम लगभग पूरा हुआ, लेकिन आधे शहर के लिये। शाम ढलते ही ट्रांसगोमती के कुर्सी रोड, सीतापुर रोड, फैजाबाद रोड के तमाम इलाकों और गोमतीनगर में गरज-चमक के साथ चले तेज आंधी-अंधड़ों के बाद आधा शहर भिगोया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दफ्तरों बाजारों से घर लौट रहे लोग ट्रांसगोमती केइलाकों में रात 8 बजे तक तर बतर हुये तो सिसगोमती में धूल भरे इक्का-दुक्का अंधड़ों और छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन
3 of 5
इसके पहले दिन में लोग तपन से बेहाल रहे, शाम को हुई बारिश ने राहत दी।
4 of 5
आधे शहर में हुई नेमत की बारिश ने शहरियों को उमस भरी तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी तो ट्रांसगोमती के तमाम इलाकों में तेज आंधी से जनजीवन भी बेपटरी हुआ।
अलीगंज, डालीगंज, निरालानगर, जानकीपुरम, बीकेटी, त्रिवेणीनगर, महानगर, गोमतीनगर, इंदिरानगर के इलाकों में बारिश ने तपन से राहत दिलाई। हालांकि मौसम विज्ञानी के मुताबिक बुधवार शाम की बौछारों को प्री-मानसूनी कहना जल्दबाजी होगा, इसके लिये कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।