राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाये रहे जो दोपहर से जमकर बरसे। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि, कई जगह जलभराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके पहले सोमवार को दिन भर रुक रुक कर बादलों की आवाजाही में रिमझिम फुहारों में भिगोने वाले बादल शाम होते होते इस कदर बरसे कि पूरा शहर तर बतर हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश
- फोटो : amar ujala
शाम 6 बजे के बाद शहर में उमड़ घुमड़ कर छाये बादलों ने बूंदाबांदी के बाद गोमतीनगर, चिनहट, शहीद पथ, कानपुर रोड, हजरतगंज, निशातगंज, कैसरबाग समेत ट्रांसगोमती केइलाकों में झमाझम बारिश से शहर लबालब किया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 34.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता प्रतिशत 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उधर, शाम के समय बाजारों दफ्तरों से घर लौट रहे लोग भीगते भागते घरों को पहुंचे तो रास्ते में भारी बारिश से हुये जलभराव ने सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थामी। मेट्रो स्टेशन समेत ओवरब्रिज केनीचे बारिश से बचने के लिये खड़े हुये लोगों से सड़कों पर जाम लगा।