फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में इनकी मदद से फल-फूल रहा है अवैध वेंडिंग का धंधा, छापेमारी में लाखों का सामान बरामद

Mon, 11 Jun 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अवैध वेंडर माल के साथ - फोटो : amar ujala
लखनऊ में आउटर पर अवैध वेंडिंग का धंधा काफी फल-फूल रहा है। इनमें कौन लोग शामिल हैं। ये जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें। 
 
विज्ञापन

2 of 7
अवैध वेंडर माल के साथ - फोटो : amar ujala
केस 1: बेगमपुरा एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से चलकर आलमबाग केबिन के पास पहुंची ही थी कि अवैध वेंडरों को देख लोको ट्रेन धीमी कर ली। इसके बाद शुरू हो गई दुकानदारी। शुक्रवार को आरपीएफ ने छापा मारकर मुनव्वरबाग कॉलोनी से 13 अवैध वेंडरों को पकड़ इनसे 50 कैरेट अनब्रांडेड पानी, 14 कैरेट फ्रूटी, सिलेंडर सहित ट्रक भर कर सामान बरामद किया।

केस 2: पुष्पक एक्सप्रेस के मानकनगर आउटर पर पहुंचने से पहले ही अवैध वेंडर पहुंच गए और ट्रेन धीमी होते ही उस पर चढ़कर सामान बेचने लगे। आरपीएफ को सूचना मिली तो आरडीएसओ कॉलोनी में वेंडरों के ठिकाने पर छापा मार दो सौ कैरेट पानी सहित तीन अवैध वेंडरों को दबोचा। 
विज्ञापन

3 of 7
दबोचे गए अवैध वेंडर - फोटो : अमर उजाला
ये मामले तो बानगी हैं। आउटर पर फल-फूल रहे अवैध वेंडिंग के धंधे को रेलवे के लोको पायलटों का पूरा सहयोग मिल रहा है। चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर अवैध वेंडिंग को लेकर सख्ती दिखाई गई तो वेंडरों ने अपना धंधा सदर-दिलकुशा आउटर व मानकनगर आउटर की ओर शिफ्ट कर लिया।

4 of 7
अवैध वेंडर माल के साथ - फोटो : amar ujala
आसपास की रेलवे कॉलोनियों में ठिकाने बनाकर वहीं से ट्रेनों में अवैध तरीके से सामान बेचा जा रहा है। इसे लेकर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट सत्यप्रकाश के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी दो बड़ी कार्रवाइयों में आरपीएफ ने 16 अवैध वेंडरों को दबोचकर लाखों का सामान बरामद किया। 
विज्ञापन

5 of 7
अवैध वेंडर माल के साथ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे कर रहे खेल
बिना पैंट्रीकार वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के लोको पायलट व गार्ड से सेटिंग कर अवैध वेंडर ट्रेनों की रफ्तार कम करवा इन गाड़ियों में अवैध तरीके से सामान बेचकर लाखों की कमाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अवैध वेंडर माल के साथ - फोटो : अमर उजाला
विशेष टीमें मार रहीं छापा
आरपीएफ की विशेष टीमें रेलवे कॉलोनियों के जर्जर मकानों में छापामारी कर रही हैं। ये क्वार्टर रेलवे ने त्याग दिए हैं, इसलिए आईओडब्लू की मिलीभगत से अवैध वेंडरों ने इन्हें गोदाम बना रखा है। मुनव्वरबाग रेलवे कॉलोनी, पंजाबनगर, आरडीएसओ कॉलोनियों के जर्जर मकानों से अवैध वेंडरों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दबोचे गए अवैध वेंडर - फोटो : amar ujala
शिकायतों की कराएंगे जांच
आउटर के आसपास की रेलवे कॉलोनियों के जर्जर मकान अवैध वेंडरों के ठिकाने हैं। इन पर छापेमारी जारी है। आउटर पर लोको पायलट के ट्रेनें धीमी करने की शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच की जाएगी। - सत्यप्रकाश, आरपीएफ कमांडेंट, उत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें