फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने भाजपा से लड़ाई में नहीं दिया साथ : राहुल गांधी

Wed, 28 Sep 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने बिहार में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में साथ नहीं दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
कांग्रेस ने नीतीश कुमार व लालू यादव के साथ भाजपा को हराने के लिए गठबंधन किया था। लेकिन इसमें सबसे पहले मुलायम सिंह ही बाहर हुए। हम भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने कहा कि यूपी के साथ ही केंद्र में भी कांग्रेस गरीबों, किसानों व मजदूरों की सरकार बनाएगी। राहुल गांधी ने सोमवार को किसान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत लखनऊ से की। उनकी यात्रा लखनऊ से सीतापुर की ओर रवाना हुई।

4 of 6
लखनऊ में भिठौली व बख्शी का तालाब में आयोजित जनसभा में राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से इंटरनेट के जरिए बात करते हैं। उनके और किसानों के बीच की दूरी दो हजार किलोमीटर होती है। क्या मोदी जी किसानों से गले मिलने से डरते हैं? इंटरनेट से बात करने का क्या मतलब है?
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री किसानों के घर जाने से डरते हैं। हमारा मकसद है कि वह अपने घर से बाहर निकलें और किसानों, मजदूरों से बात करें और उनकी तकलीफ जानें। बहुत हो गई मन की बात, अब लोगों के मन की बात सुनने को तैयार हो जाइए। इससे पहले मड़ियांव के भिठौली तिराहे पर कांग्रेस नेता नफीस बेग ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इटौंजा में कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह और मानपुर चौराहे पर कांग्रेस की मनु सिंह उर्फ  मनीषा ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, बीकेटी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, पूर्व प्रधान रामनरेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें