कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का अमेठी में एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इसमें राहुल को शिव भक्त, जनेऊधारी और भगवान परशुराम का वंशज बताया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
इस पोस्टर पर कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक बाजपेई का हार्दिक बधाई देते हुए फोटो है, जो तिलोई की ब्लॉक सिंहपुर के निवासी वरिष्ठ कांग्रसी नेता गोपी चंद के परिवार के हैं। पोस्टर पर सोनिया-प्रियंका के साथ दिग्गज कांग्रसियों की है।
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि गुजरात में मंदिर जाते वक्त राहुल गांधी ने खुद को शिवभक्त बताया था और चुनाव में जब उनके हिंदू होने पर सवाल उठाए गए थे तो कांग्रेस ने राहुल की जनेऊ पहने हुए एक फोटो भी रिलीज की थी।
अब ये तो पता नहीं कि कांग्रेस का नरम हिंदुत्व का कार्ड उनके लिए कितना लाभदायक हुआ। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आने हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में इस बार भी भाजपा को बहुमत प्राप्त करते हुए दिखाया गया है।