फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, अपने इन अंदाज से भी जनता के दिलों में जगह बना लेते हैं राहुल गांधी

Mon, 04 Dec 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज (रविवार को) नामांकन दाखिल कर दिया। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस चाहे सत्ता में रहे या न रहे लेकिन वो (राहुल गांधी)चर्चा में रहते हैं। कभी छुट्टियां मनाने को लेकर तो कभी सरकार पर तंज कसने को लेकर। आजकल तो गुजरात विधानसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार पर अपने अंदाज में प्रहार करने के कारण वो सोशल मीडिया पर खासा छाए हुए हैं। उनके आरोपों पर भाजपा के बड़े नेता मीडिया में बयान देते हैं, सफाई देते हैं, पलटवार करते हैं। इससे ये भी लगता है कि सत्ता पक्ष के लिए राहुल गांधी को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

तमाम तरह के चुटकुलों, आरोपों और वंशवाद का ध्वज वाहक बताए जाने के बाद भी राहुल सहज ही जनता को आकर्षित कर लेते हैं। उन्हें डाउन टू अर्थ दिखाने वाली कई तस्वीरें बरबस ही लोगों को उनके बारे में बात करने को विवश करती हैं। वो गरीबों के घर जाते हैं। उनकी बातों को सुनते हैं और उन्हें एक भावनात्मक संबल प्रदान करते हैं।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सांसद हैं। जहां पर इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उनकी ताजपोशी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊजा का संचार होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल से बड़ी उम्मीदें हैं। देखें, राहुल की जनता के बीच की कुछ तस्वीरें- आगे देखें...
विज्ञापन

2 of 12
राहुल की ये तस्वीर उनके अमेठी दौरे की है। जहां वो अमेठी की महिलाओं से चर्चा करने के लिए बिना किसी औपचारिकता के जमीन पर ही बैठ गए। उनकी ये तस्वीर खास चर्चा में आई थी।
विज्ञापन

3 of 12
ये तस्वीर यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले की है। राहुल ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लाइक व शेयर की गई थी। जिसमें वो बिना किसी की मदद के अपनी चेयर खुद ही लेकर जाते नजर आ रहे हैं।

4 of 12
यूपी में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान वो लोगों के घर जाते थे और उनके यहां खाना खाते थे। (कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ राहुल गांधी।)
विज्ञापन

5 of 12
अमेठी में राहुल गांधी।
विज्ञापन

6 of 12
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जगह नाश्ता करते राहुल गांधी व अशोक गहलोत (बीच में)
विज्ञापन

7 of 12
यूपी चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कई जगह खाट सभाएं की थी।

8 of 12
पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाना राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती है।

9 of 12
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने कुर्ते की फटी जेब दिखाते राहुल गांधी।

10 of 12
राहुल यूपी में प्रचार के दौरान अयोध्या भी गए थे। पर, राम मंदिर के बारे में पूछने पर वो मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए।

11 of 12
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रोड शो के दौरान एक युवती राहुल के साथ तस्वीर लेने के लिए उनके बेड़े के पास आ गई। राहुल ने उसे तस्वीर क्लिक करने का मौका दिया।
विज्ञापन

12 of 12
राहुल की वैन पर उनके साथ सेल्फी लेने आई एक युवती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें