गोंडा में राहुल गांधी की खाट पर चर्चा के दौरान खाटें लुटी तो नहीं लेकिन टूट जरूर गईं। माना जा रहा है राहुल की किसानों से ‘चर्चा’ के बजाय ‘खाट’ सुर्खियां बटोर रही है जिसके चलते फैजाबाद में रोड शो करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राहुल की किसान यात्रा शुरू होने से पहले ही खाट पर चर्चा सुर्खियों में है। माना जा रहा था कि मोदी की चाय पर चर्चा की तर्ज पर राहुल किसानों से खाट पर बैठकर बात करेंगे ताकि लोग उनसे जुड़ाव महसूस कर सकें।
विज्ञापन
3 of 8
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
देवरिया में खाट पर चर्चा की जबरदस्त तैयारी की गई। वहां किसानों के लिए 300 खाटें पड़वाई गईं लेकिन राहुल का कार्यक्रम खत्म होते ही खाटों के लिए लूट मच गई।
4 of 8
खाट पर चर्चा
- फोटो : amar ujala
जिसके हाथ में जितनी खाट लगीं वो लेकर चलता बना। खाट पर चर्चा के बजाय खाट की लूट सुर्खियां बन गई और विपक्षी दलों ने इस मामले पर चुटकी भी ली।
विज्ञापन
5 of 8
राहुल गांधी
इस पर पलटवार करते हुए राहुल ने पुर्वांचल के खलीलाबाद में कहा, जब एक किसान चारपाई ले जाता है तो मीडिया और बीजेपी उसे चोर बताती है। वहीं दूसरी ओर विजय माल्या हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग जाता है तो उसे डिफाल्टर बोलते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
राहुल गांधी
गोंडा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में आए किसानों के लिए 1200 खाट कानपुर से मंगाई गई थी। इस खाट पर बैठने के लिए अपील की जा रही थी कि एक खाट पर चार लोगों से अधिक न बैठे साथ में कोई खाट नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
खाट पर चर्चा
- फोटो : amar ujala
कुछ लोगों ने चारपाई उठाने की कोशिश की लेकिन इस बार कार्यकर्ता खटिया लुटने से बचा ले गए लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने पर अधिकांश चारपाई टूटी मिलीं।
फैजाबाद में राहुल ने खाट पर चर्चा के बजाय रोड शो किया। माना जा रहा है कि ‘खाट पर चर्चा’ से ज्यादा ‘खाट की दुर्दशा’सुर्खियों में आने की वजह से कांग्रेस ने फैजाबाद में रोड शो करने का फैसला लिया है।