उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। अगर उन्हें समझ में नहीं आ रहा है तो गद्दी छोड़ें। हम उन्हें छह महीने में बताएंगे कि नौकरियों का सृजन कैसे होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही किसानों की चिंता की।