फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले पुलिस ने जलाए उन्हें लापता बताने वाले पोस्टर, तस्वीरें

Mon, 15 Jan 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। उनके अमेठी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उनको लापता बताने वाले पोस्टर हटवाकर उन्हें जला दिया। इन पोस्टर पर राहुल गांधी को अमेठी का लापता सांसद बताया गया था।

एक पोस्टर में तो उन्हें फर्जी योजनाओं का शिलान्यास करने वाला बताया गया था। इसके पहले राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हुए। उन्होंने निगोहां के एक ढाबे में नाश्ता किया। उन्होंने चाय-पकौड़ी खाई। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मौजूद थे।

रायबरेली सीमा में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने चुरवा के हनुमान मंदिर में माथा टेका और आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल गांधी के अमेठी आगमन से पहले ये पोस्टर लगाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
पोस्टर में बताया गया कि उनके सांसद रहते हुए अमेठी विकास से दूर ही रही।

4 of 7
ये पोस्टर हटाकर इन्हें जला दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
ढाबे पर चाय-नाश्ता करते राहुल गांधी व राज बब्बर व अन्य कांग्रेस नेता।
विज्ञापन

6 of 7
राहुल इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी दौरे पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें