कांग्रेस चुनाव यूपी का चुनाव जीतने के लिए किस तरह की तैयारी करेगी इसकी रुपरेखा बननी शुरू हो गई है। राहुल गांधी के चहेते मधुसूदन मिस्त्री इन दिनों लखनऊ में हैं और वह पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल के चहेते 'मिस्त्री' इन दिनों ले रहे हैं क्लास, तस्वीरें
2 of 5
कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुखाबित होते हुए मिस्त्री ने बकायदा मार्कर लेकर व्हाइट बोर्ड में चित्रों के माध्यम से यह बताया कि चुनाव में किस तरह की प्लानिंग करनी है।
विज्ञापन
राहुल के चहेते 'मिस्त्री' इन दिनों ले रहे हैं क्लास, तस्वीरें
3 of 5
यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार न तो हमें डरा सकती है और न ही हमें दबा सकती है। कांग्रेस आगे भी सपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी।
राहुल के चहेते 'मिस्त्री' इन दिनों ले रहे हैं क्लास, तस्वीरें
4 of 5
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। जो भी पंचायत चुनाव जीतेंगे उनके नामों पर आगामी विधानसभा चुनाव में भी विचार किया जाएगा।
राहुल के चहेते 'मिस्त्री' इन दिनों ले रहे हैं क्लास, तस्वीरें
5 of 5
मिस्त्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को विधानसभा का सेमीफाइनल इसलिए नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह चुनाव राजनीतिक दलों के सिंबल पर नहीं लड़ा जाता है।भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जब इस तरह के चुनाव जीतती है तो इसे सेमीफाइनल मानती है। और जब हार जाती है तो इससे इन्कार कर देती है।