रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात का शनिवार को खुलासा हो गया। चचेरी बहन ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए दोनों बच्चों की हत्या की थी। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर के मामले में पकड़ी गई आरोपी चचेरी बहन मनोरोगी है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
रूबी और दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के कुंडवल गांव की रहने वाली रूबी (8) और दीपक (11) की हत्या करके दोनों के शव झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। रूबी बीते 19 अगस्त को, जबकि उसका चचेरा भाई दीपक एक सितंबर को गायब हुआ था। एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल राकेश सिंह, सदर कोतवाल अतुल सिंह और महिला थानेदार संतोष कुमारी ने पड़ताल के दौरान घटना में शामिल मृत भाई-बहन की चचेरी बहन श्यामकली पुत्री बाबूलाल निवासी कुंडवल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पकड़ी गई श्यामकली मनोरोगी है। उसके मन में सीरियल किलर बनने के ख्याल आते थे। इस वजह से उसने खून के रिश्ते को तार-तार कर चचेरे भाई-बहन को मार दिया। श्यामकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर से भी हुई थी पूछताछ
एसपी ने बताया कि आरोपी श्यामकली मनोरोगी है। उसका इलाज गुरुबख्शगंज में ओझा नामक चिकित्सक के यहां चल रहा था। घटना के बाद चिकित्सक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में तो बच्चों का कत्ल नहीं किया गया। पर जांच में ये मामला दूसरा पाया गया। जिस पर चिकित्सक को छोड़ दिया गया था। एसपी का कहना है कि श्यामकली ने पूछताछ में ये भी बताया कि जब तक वह ताबीज पहने रहती थी, उसे गुस्सा नहीं आता था। ताबीज उतारने पर उसके मन में हत्या करने का ख्याल आता था।