फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUBG Killer: पिता बोले- बेटे तूने ये क्या किया? जवाब मिला- 'तुम भी तो ध्यान नहीं देते थे', मां मेरे साथ ऐसा करती थी

Thu, 09 Jun 2022 07:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
मां की गोली मारकर हत्या करने वाले नाबालिग से बुधवार को पीजीआई थाने में पिता का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पिता के मुंह से सिर्फ यही  निकला, बेटे तूने ये क्या किया...। फिर उनकी आंखें भर आईं, वहीं बेटा उन्हें एकटक देखता रहा। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। कुछ देर बाद पिता से बोला, 'तुम भी तो ध्यान नहीं देते थे।' बेटे को मां की हत्या का कोई गम नहीं था। वहीं, पुलिस ने दादी की तहरीर पर नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज उसे बाल संरक्षण गृह मोहान रोड भेजवाया।

मूल रूप से बनारस निवासी नवीन सिंह सेना में जेसीओ हैं। उनकी आसनसोल में पोस्टिंग है। पीजीआई क्षेत्र के पंचमखेड़ा स्थित यमुनापुरम कॉलोनी में उनकी पत्नी साधना, 17 साल का बेटा और नौ साल की बेटी रहती थी। शनिवार रात करीब तीन बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका खुलासा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ।

विज्ञापन

2 of 8
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
थाने में नाबालिग ने जुर्म कुबूलते हुए बताया कि मां उसे पबजी खेलने से मना करती और पढ़ने के लिए कहती थी। हत्या के तीन दिन तक वह मां का शव घर में छिपाए रहा और उसे केमिकल से गलाने का भी प्रयास किया। नाबालिग ने छोटी बहन को भी धमकी दी थी कि उसने पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी गोली मार देगा।
विज्ञापन

3 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से पूरा परिवार परेशान था। कई बार उसे ननिहाल भेजा गया, लेकिन वहां भी उसकी हरकतों के चलते कुछ समय बाद लौटा दिया गया। कई स्कूलों से भी उसका नाम काटा गया। किसी तरह साउथ सिटी के स्कूल में 10वीं में उसका प्रवेश कराया गया। नाबालिग एक साल पहले घर से भाग गया था और जब पैसे खत्म हो गए तो लौट आया था।

4 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
आस-पास रहने वालों का भी कहना है कि नाबालिग दिनभर मोबाइल पर पबजी व क्रिकेट खेलता था। इसे लेकर मां अक्सर उसे डांटती थी। कई बार उसे रोड पर पीटा भी था। पड़ोसियों का कहना है कि सरल स्वभाव की साधना मिलनसार थी और अकसर लोगों की मदद करती थीं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
पिता से बोला- तुम भी तो नहीं देते थे ध्यान
पत्नी साधना की मौत की जानकारी पाकर बुधवार को नवीन सिंह लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। तब जाकर पुलिस उनके बेटे को थाने ले जा चुकी थी। थाने पहुंचे नवीन ने बेटे से पूछा, तुमने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब था कि तुम भी तो मुझ पर ध्यान नहीं देते थे और मां आए दिन भूखा रखती थी। इसके अलावा मारती थी और चोरी का इल्जाम भी लगाया था, जबकि वो पैसे अलमारी में ही रखे मिल गए थे, लेकिन मां ने मेरी एक न सुनी और हाथ जला दिया था।

 
विज्ञापन

6 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
सिर से आर-पार हो गई गोली
नवीन सिंह की मां मिर्जा देवी ने पोते के खिलाफ पीजीआई थाने में बहू की हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साधना के सिर में एक गोली आर-पार होना आया है। नवीन सिंह की मां छोटे बेटे के साथ इंदिरापुरम चरण भट्ठा में रहती है। उनका कहना था कि पोते ने पूरा घर बर्बाद कर दिया। वहीं, बनारस से आए साधना के माता-पिता को नाती की हरकत पर यकीन नहीं हो रहा था।

 
विज्ञापन

7 of 8
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
डर लगा तो दोस्त को बुला लिया
पुलिस के सामने नाबालिग ने मां की हत्या की पूरी कहानी आराम से बता दी। जब पुलिस ने पूछा कि तीन दिन में उसे डर नहीं लगा तो बोला- रविवार देर रात को डर लगा तो मां के कमरे को बंद कर दिया। फिर दोस्त को कॉल कर बताया कि मां बाहर गई है। वह बहन के साथ घर पर है। दोनों डर रहे हैं, तुम आ जाओ। इस पर दोस्त पूरी रात उनके साथ रहा और सुबह अपने घर चला गया। इस दौरान नाबालिग ने बहन को धमकी दी थी कि उसके दोस्त से कोई बात नहीं करेगी।

 
विज्ञापन

8 of 8
murder in lucknow - फोटो : सोशल मीडिया
मां के मोबाइल पर मैसेज का देता रहा जवाब
नवीन सिंह ने रविवार को साधना के मोबाइल पर कई बार कॉल की, पर फोन न उठा। वहीं, लगातार पिता की कॉल आती देख बेटे ने व्हाट्सएप पर जवाब देना शुरू किया। वह मां के शब्दों में नवीन को जवाब देता रहा। कहा- आपसे बात नहीं करूंगी। नाराज हूं। सोमवार को भी नवीन के हर कॉल का जवाब मेसेज से ही देता रहा। उधर, नवीन भी यही समझते रहे कि उनकी पत्नी जवाब दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें