लखनऊ के मड़ियांव के सीतापुर रोड योजना में सात साल की बेटी का गला घोंटकर खुद फांसी लगाने वाली शैल सिंह के परिवारीजनों ने शुक्रवार दोपहर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 10
दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे शैल के पिता व रिटायर्ड दरोगा पीपी सिंह लिंब सेंटर के सामने रुक गए। बेटी और पोती के शव बीच सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
वजीरगंज और कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। करीब एक घंटे चले धरना-प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था ठप रही।
4 of 10
गोरखपुर निवासी शैल के पिता पीपी सिंह ने फर्नीचर व्यवसायी दामाद विनोद सिंह उर्फ पप्पू पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दामाद और बेटी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। जरा-जरा सी बात पर विनोद बेटी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
5 of 10
करीब 15 दिन पहले वह बेटी की ससुराल आए थे तब उनके सामने ही विनोद ने शैल के साथ झगड़ा व मारपीट की थी। यही वजह थी कि शैल अवसादग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि विनोद का काम-धंधा अच्छा नहीं चल रहा था। उसके परिवार का खर्च वही उठाते थे। अक्सर वह बेटी को रुपया भेजते रहते थे। (प्रदर्शन के कारण ठप हुआ ट्रैफिक)
विज्ञापन
6 of 10
पति की प्रताड़ना के चलते ही बेटी बीमार रहने लगी थी। पीपी सिंह ने कहा कि विनोद उसकी बेटी से पीछा छुड़ाना चाहता था इसलिए उसकी हत्या करके फर्जी कहानी रच डाली। जाम व हंगामा की सूचना पाकर वजीरगंज इंस्पेक्टर महंथ यादव और कैसरबाग इंस्पेक्टर आईपी सिंह फोर्स लेकर मौके पर आ गए।
विज्ञापन
7 of 10
पीपी सिंह ने इंस्पेक्टर से विनोद व उसके भाई राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस की मौजूदगी में शैल के परिवारीजनों ने विनोद व राघवेंद्र से मारपीट व हाथापाई भी की।
8 of 10
पुलिस ने मामला गरमाते देख राघवेंद्र को पकड़कर मड़ियांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि इस प्रकरण में किसी ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राघवेंद्र को मौके से इसलिए हटवा दिया गया था जिससे हालात न बिगड़ें।
9 of 10
गौरतलब है कि फर्नीचर व्यवसायी विनोद सिंह की पत्नी शैल ने बृहस्पतिवार सुबह कमरा बंद करके बेटी रिद्धि की गला घोंटकर हत्या के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। (ट्रैफिक ठप होने से घंटों इंतजार करते रहे लोग)
पोस्टमार्टम में फांसी और गला घोंटने से मौत की पुष्टि
शैल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। उसकी सात वर्षीय बेटी रिद्धि की मौत गला घोंटने से बताई जा रही है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया कि रिद्धि को मारने के बाद ही शैल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।