प्रमोशन में आरक्षण लागू करने के मुद्दे पर आरक्षण समर्थक और विरोधियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतर कर अपनी ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन
2 of 9
एक तरफ जहां आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 117वें संशोधन बिल को लोकसभा में पारित नहीं कराने पर आगामी चुनाव में भाजपा समेत अन्य विरोधी दलों को सबक सिखाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
3 of 9
वहीं, आरक्षण विरोधी संगठन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने बिल पारित कराने में भूमिका निभाने वाले राजनीतिक दलों का चुनाव में बहिष्कार करने की धमकी दी है।
4 of 9
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले रैली परिवर्तन चौक से निकलकर स्टेडियम, हलवासिया होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि श्रेष्ठता का अपमान सहा नहीं जाएगा। इस दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया कि बिल को अगर संसद से पारित कराने की कोशिश की गई तो प्रदेश के 18 लाख कर्मचारी व आठ लाख शिक्षक बिना नोटिस बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकार के लगभग चार करोड़ कर्मचारी व शिक्षक अपने वोट के जरिये आरक्षण बिल पारित करने की कोशिश का विरोध करेंगे। इसके अलावा, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से आमजन को अवगत कराने केलिए भी व्यापक अभियान चलाने और सांसदों व विधायकों को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया है। इस मौके पर आरक्षण का समर्थन करने वाले और इस मामले में स्पष्ट घोषणा न करने वाले राजनीतिक दलों को चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
6 of 9
प्रस्ताव की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, सोनिया गांधी के साथ ही राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भी भेजी गई है। रैली में राजस्थान के समता आंदोलन के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा, मध्य प्रदेश सपाक्स के अध्यक्ष डॉ केएस तोमर, पंजाब के कर्मचारी अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, उत्तराखंड के विनोद नौटियाल, आंध्रप्रदेश के सैय्यद नूरूलहक, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एपी सिंह, दिल्ली से रोमिला शर्मा और हरियाणा से बलबीर सिंह समेत 10 प्रांतों के कर्मचारी व शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
7 of 9
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर पदोन्नति में आरक्षण का समर्थन करने वाले लोगों का भी शुक्रवार को जमावड़ा हुआ। गोमती नगर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल के पास बुद्ध प्रतिमा के समक्ष एकत्र होने के बाद सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने आरक्षण बिल पास कराओ लिखी टोपियां व हाथ में तख्तियां लेकर रैली निकाली। समता मूलक चौराहे तक जाकर रैली पुन: बाबा साहेब व रमाबाई की प्रतिमा पर पहुंची, जहां आरक्षण समर्थकों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का यूपी से सफाया करने का संकल्प लिया।
8 of 9
इस मौके पर रैली में आए समर्थकों को संबोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने दावा किया कि आज की रैली से आरक्षण विरोधियों और केंद्र सरकार को भी अंदाजा लग गया होगा कि आरक्षण बिल पास न कराने का खामियाजा उसे महंगा पड़ेगा। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने के लिए आरक्षण समर्थकों को संकल्प भी दिलाया।
रैली में आरक्षण समर्थकों ने चुनाव तक प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लगातार हल्ला बोल अभियान चलाते रहने की बात भी कही। इस मौके पर डॉ. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, रीना रजक आदि ने भी विचार रखे।