लखनऊ में सीएए व एनआरसी का विरोध घंटाघर व गोमतीनगर के बाद अब सआदतगंज के बीबीपुर पहुंच गया। रविवार शाम को अचानक कुछ लोगों ने बीबीगंज में भी तिरंगा झंडा व हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं नेतृत्व करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां एक पुरुष व 16 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 6
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक सआदतगंज के बीबीगंज में रविवार शाम को कुछ लोगों ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीबीगंज इलाके में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार यादव गश्त कर रहे थे। अचानक भीड़ खिन्नी का खेत की तरफ निकली और पुलिस टीम को देखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोग हाथ में तिरंगा झंडा, सीएए व एनआरसी के खिलाफ तख्ती लिए थे।
विज्ञापन
3 of 6
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को रोका तो प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। इस पर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई और लोगों को वहां से खदेड़ा गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सआदतगंज के बीबीगंज लाल शिवाले के पास का फहीम उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 6
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की वीडियो व फोटो बनाई गई। पुलिस ने महिलाओं को हटा दिया। एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
घंटाघर व उजरियांव में प्रदर्शन जारी
वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में घंटाघर व उजरियांव में सोमवार को भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। घंटाघर पर डटीं महिलाओं का समर्थन करने के लिए दिनभर स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचते रहे। हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीते गाए जाते रहे। एडवा की अध्यक्ष आशा मिश्रा ने भी महिलाओं के साथ सीएए और एनआरसी का विरोध किया। उजरियांव में भी एडवा व अन्य स्वयंसेवी महिला संगठनों ने प्रदर्शन में शिरकत की। आशा मिश्रा ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें बांटने का काम कर रहीं हैं। महिलाओं का प्रदर्शन भाईचारे की संस्कृति को बचाने का प्रयास है।