फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आर-पार लड़ाई की दी चेतावनी, तस्वीरें

Sat, 21 May 2016 01:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
व्हाइटनर एवं ब्लेड का प्रयोग होने से चयन परिणाम से वंचित 2013 के पुलिस आरक्षी अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन कर समायोजन की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे अभ्यर्थियों का नेतृत्व करते हुए सुनील कुमार दीक्षित ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक एवं प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती और वर्ष 2013 की पुलिस आरक्षी और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की मुख्य परीक्षा में ओएमआर सीट पर व्हाइटनर और ब्लेड का प्रयोग होने से अंतिम चयन परिणाम से 810 दरोगा और 4438 सिपाही वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सभी अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए कोर्ट ने 19 जनवरी 2016 को आदेश पारित किया था। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

4 of 5
उन्होंने बताया कि समायोजन की मांग को लेकर अप्रैल में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक माह में रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन एक माह बीतने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें