केंद्र सरकार के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स बिल के खिलाफ यूपी में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लखनऊ व्यापार मण्डल की युवा इकाई द्वारा जीपीओ पर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस बिल का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे महंगाई बढ़ जाएगी, जिससे जनता की दिक्कतें भी बढेंगी। पुतला जलाते प्रदर्शनकारी। इस दौरान आक्रोश दिखाते प्रदर्शनकारी।