फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
साथी वकील श्रवण कुमार की हत्या से भड़के वकीलों ने बुधवार को लखनऊ में हाईकोर्ट के आस-पास छह घंटे तक जमकर बवाल किया। उपद्रवी वकीलों ने दो रोडवेज बसों समेत तीन सरकारी व दो निजी कारें तथा 10 बाइकें फूंक दीं। 35 सरकारी व 20 निजी कारों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

2 of 11
हाईकोर्ट और स्वास्थ्य भवन के आसपास से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड की। राहगीरों को लोहे की रॉड, डंडे व सरिया से जमकर पीटा। उपद्रवी वकीलों ने स्वास्थ्य भवन में भी तोड़फोड़ की। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

3 of 11
वकीलों ने कार्यालय में घुसने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने दरवाजे भीतर से बंद कर लिए। उपद्रवियों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़कर भीतर पेट्रोल बम फेंके, जिससे कंप्यूटर व फाइलें जल गईं। वकीलों ने हाईकोर्ट चौराहा और सीडीआरआई तिराहा पर स्थित ट्रैफिक बूथ व एक बस स्टॉप में आग लगा दी।

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

4 of 11
कर्मचारियों ने छत पर चढ़कर पथराव किया तो उपद्रवियों ने कैंटीन में रखी कोल्डड्रिंक की बोतल उन पर फेंकी। भगदड़, दहशत और घुएं की घुटन से आठ महिलाएं व बुजुर्ग बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

5 of 11
हाईकोर्ट चौराहा और सीडीआरआई तिराहा पर स्थित ट्रैफिक बूथ व एक बस स्टॉप में आग लगा दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी कई चक्र में मारपीट और पथराव हुआ जिसमें दोनों तरफ से 50 से अधिक लोग चोटिल हुए हैं। उपद्रवी वकीलों ने मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा।

विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

6 of 11
कवरेज कर रहे पत्रकारों से मारपीट करने के अलावा उनके कैमरे तोड़ डाले। करीब छह घंटे तक चले तांडव के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मूक दर्शक बनकर खड़े रहे। उपद्रव के दौरान अदालतों में कामकाज ठप रहा।

विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

7 of 11
रोडवेज बसें रोककर जाम की सड़क, स्टेपनी में लगाई आग
वकीलों के एक गुट ने सीडीआरआई तिराहा से शहीद स्मारक की तरफ जा रहे दो रोडवेज बसों को स्वास्थ्य भवन के पिछले गेट पर रुकवा लिया। वकील बसों में तोड़फोड़ करने लगे तो भीतर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं बच्चों को लेकर बाहर भागीं।

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

8 of 11
भगदड़ में तीन बुजुर्ग और दो महिलाएं बस से गिरकर चोटिल भी हो गईं। वकीलों ने बसों के ड्राइवर को पकड़ लिया। दोनों बसें बीच सड़क पर तिरछी करके खड़ी कराने के बाद उनमें आग लगा दी। बसों की स्टेपनी सीडीआरआई तिराहा और मंदिर के सामने रखकर फूंक दी।

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

9 of 11
धुएं और घुटन से स्वास्थ्य भवन में आठ महिलाएं-बुजुर्ग बेहोश उपद्रवी वकील जब स्वास्थ्य भवन के भीतर घुसे, उस वक्त वहां करीब 700 कर्मचारी सहित डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद थे।

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

10 of 11
कर्मचारी अनिल अग्निहोत्री और उनके साथी कर्मचारियों ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो वकीलों ने उनकी पिटाई कर दी। कर्मचारी भागकर कार्यालय पहुंचे और दरवाजे भीतर से बंद कर लिए।
विज्ञापन

लखनऊ में वकीलों का भयंकर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, तस्वीरें

11 of 11
वकीलों ने खिड़कियां तोड़कर पेट्रोलबम भीतर फेंके जिससे फाइलों के ढेर धू-धूकर जलने लगे। उपद्रवी वकीलों ने डीजी हेल्थ सुशील श्रीवास्तव और डीए अशोक कुमार के कमरों के शीशे भी तोड़ डाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें