फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
सेकंड हैंड फॉर्च्यूनर का सौदा किया। शहीद पथ पर टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगाई। फिर अपने तीन बाउंसरों की मदद से सेल्समैन आनंद विश्वास उर्फ मोनू (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सेल्समैन कोई और नहीं उसका बचपन का साथी था। ये हत्या की लखनऊ में वास्तुखंड के प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक त्रिपाठी ने।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

2 of 8
हत्या के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने शव को बाराबंकी में ले जाकर घाघरा नदी में फेंका और गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर बेखौफ फर्राटे भरता रहा। वारदात शुक्रवार की है। महानगर पुलिस ने गोमतीनगर वास्तुखंड के प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक त्रिपाठी और उसकी सुरक्षा में लगे गोंडा के परसपुर थाने के गांव कड़रू निवासी बाउंसर नायब सिंह को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

3 of 8
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभिषेक बृहस्पतिवार को महानगर स्थित रामा कार सेल्स पर गाड़ी देखने गया था। मोनू की मदद से एक सफेद फॉर्च्यूनर का 18 लाख में सौदा किया और अगले दिन खरीदने की बात कहकर चला गया था। उसने शुक्रवार दोपहर 3:44 बजे दूसरे के नंबर से मोनू को फोन कर टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर शहीद पथ पर बुलाया था। मोनू के देर शाम तक न लौटने पर रामा कार सेल्स के मालिक संजीव साहनी ने अमानत में खयानत का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक के कब्जे से उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर व लूटी एसयूवी बरामद कर ली गई है।

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

4 of 8
लग्जरी गाड़ियों में बाउंसरों को साथ लेकर घूमने वाला प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक त्रिपाठी भाजपा के टिकट पर अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र से जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक बनने का ख्वाब देख रहा था। टिकट के लिए बड़े नेताओं के संपर्क में था। इलाके में होर्डिंग-बैनर भी लगवा रखे थे। मोटे मुनाफे के लालच में करोड़ों की जमीन खरीदी और कर्जदार बन गया। लेकिन जमीन विवादित होने की वजह से रकम फंस गई।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

5 of 8
कर्ज से उबरने के लिए उसने मोटी रकम लूटने का इरादा बनाया।एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभिषेक ने बाउंसरों की मदद से चिनहट के मटियारी इलाके में 25 दिन पहले महेंद्रा कंपनी का कैश लूटने का प्रयास किया था। वहां सुरक्षा का घेरा कसा देखकर हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

6 of 8
इसके बाद उसने एक सराफा व्यवसायी को लूटने की साजिश रची। उसे पता चला कि सराफा व्यवसायी रोजाना मोटी रकम व सोना लेकर बाराबंकी से लखनऊ आवागमन करता है। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वारदात अंजाम नहीं दे सका। इसके बाद अपनी गाड़ी बेचने पहुंचा और फॉरचूनर लूटने का इरादा बना डाला। अगले दिन सेल्समैन की हत्या करके वारदात अंजाम दे डाली।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

7 of 8
प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक त्रिपाठी ने कुबूला है कि उसने टेस्ट ड्राइव के बहाने फॉर्च्यूनर लूट ले जाने की साजिश रची थी लेकिन सेल्समैन आनंद विश्वास उर्फ मोनू (28) गाड़ी से नहीं उतरा। इस पर उसने मोनू के बगल में बैठे बाउंसर मुन्ना को इशारा किया। वह गला दबाकर मारने की कोशिश करने लगा। जिंदा रह जाने की आशंका के चलते अभिषेक ने अपना रिवॉल्वर दूसरे बाउंसर नायब सिंह को थमाया। उसने एसयूवी के अंदर ही मोनू को दो गोलियां मार दी।
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव के बहाने सेल्समैन की हत्या,लूटी एसयूवी,तस्वीरें

8 of 8
अभिषेक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और हजरतगंज में पत्रकारों पर हमले का भी आरोपी है। अभिषेक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। दूसरी से शादी की। हजरतगंज के होटल क्लार्क अवध में शादी समारोह के दौरान पहुंची प्रेमिका ने खासा हंगामा किया था लेकिन अभिषेक के रसूख के आगे पुलिस मौन रही। अभिषेक ने बाउंसरों की मदद से प्रेमिका व पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें