फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

Mon, 07 Sep 2015 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बहराइच से बाराबंकी तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 सी के निर्माण में अनियमितता की जांच करने रविवार शाम को बहराइच पहुंची टीम के सामने ही ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

भाजपा सांसद को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

2 of 5
सांसद ने सीओ सिटी को तहरीर दी है, लेकिन जब पांच घंटे बाद भी मुकदमा नहीं लिया गया तो सांसद अपने समर्थकों के साथ कोतवाली देहात पहुंच कर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

भाजपा सांसद को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

3 of 5
वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार ने बताया कि सांसद ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर आरोप लगाए हैं। अपशब्दों के साथ अभद्रता और धमकी देने की बात पता चली है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सांसद को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

4 of 5
जबकि सांसद का कहना है कि सीओ सिटी आकर माफी मांगें ओर केस दर्ज हो। कोतवाली में अफरातफरी का माहौल है और धरना जारी है। (बहस के दौरान सांसद।)

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद को दी जान से मारने की धमकी, हंगामा

5 of 5
केंद्र सरकार ने मामले की जांच एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कनौजिया और सहायक अभियंता अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी। (निर्माणकार्य के निरीक्षण के दौरान हो रही सांसद सावित्री बाई फुले व प्रोजेक्ट मैनेजर से बहस।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें