फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से 30 घंटे में मुंबई से अयोध्या पहुंचीं प्रियंका, पति के बारे में कही ये बातें

Sat, 31 Oct 2020 01:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या: मुंबई से बुलेट पर सवार होकर अयोध्या पहुंचीं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
शादी के एक साल बाद पहली बार गोसाईगंज स्थित अपनी ससुराल आने का मौका मिलने पर मुंबई की प्रियंका बुलेट से महज 30 घंटे में मुंबई से अयोध्या पहुंची। करीब 1730 किमी. की यह दूरी प्रियंका ने अकेले ही तय की। प्रियंका की यह पहली सबसे लंबी ड्राइव थी, उनकी इच्छा थी कि अपनी पहली सबसे लंबी ड्राइव पर वह अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करें।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वह गोवा, गुजरात आदि का सफर बुलेट से तय कर चुकी हैं। इसके लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं। बाइक राइडर्स प्रियंका का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के घाटकोपर निवासी बाइक राइडर्स प्रियंका (29) ने अयोध्या के गोसाईगंज इलाके के राम महर गांव निवासी कमलेश निषाद से 2019 में प्रेम विवाह किया था। शादी के करीब एक वर्ष बाद जब उसे पहली बार अपनी ससुराल आने का मौका मिला तो उसने अकेले ही बुलेट से सफर करने की ठानी।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वह 26 अक्तूबर को मुंबई से रवाना हुईं। 1730 किमी. की यह यात्रा महज 30 घंटे में तय किया। इस दौरान महज आठ जगहों पर कुछ देर के लिए विश्राम भी किया। वह 27 अक्तूबर की शाम अयोध्या पहुंचीं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू तट आदि का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह अपने ससुराल गोसाईगंज के राम महर गांव पहुंचीं। प्रियंका ने बताया कि नासिक, गुना, शिवपुरी, झांसी, कानपुर, लखनऊ में उनका स्वागत भी किया गया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भैरवी से अयोध्या यात्रा की थी इच्छा
प्रियंका ने बताया कि उनकी भैरवी से अयोध्या यात्रा करने की प्रबल इच्छा थी। कहा कि इतनी लंबी दूरी की यात्रा तय कर जब वह अयोध्या पहुंचीं तो सबसे पहले सरयू तट पर आचमन किया। रामलला, कनक भवन में प्रभु श्रीराम व हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के दर्शन कर उन्हें असीम शांति मिली। कहा कि अयोध्या पहुंच उनकी जीवन की यात्रा धन्य हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पति ने इच्छाओं को दी उड़ान
प्रियंका ने बताया कि उसकी बाइक चलाने की बहुत तमन्ना थी। विवाह के बाद पति कमलेश ने उनकी इच्छा को उड़ान दी। उन्होंने न सिर्फ उन्हें बाइक चलाना सिखाया बल्कि लांग ड्राइव के लिए प्रेरित भी किया। प्रियंका ने अपनी बुलेट का नाम भैरवी रखा है। प्रियंका इनफील्ड बुलेट बाइक प्रतियोगिता में मुंबई से गोवा तक की दूरी तय कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुकी हैं। वह बुलेट से गुजरात भी जा चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें