फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

विज्ञापन
1 of 7
45 डिग्री के तापमान के बीच प्रियंका गांधी रायबरेली के एक दिन के दौरे पर थीं। वह तब हैरान परेशान सी दिखीं जब उनकी गाड़ी सड़क पर फंस गई।
विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

2 of 7
प्रियंका की इस गाड़ी को निकालने के लिए नेताओं में होड़ सी मच गई। सरेनी विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक सिंह और रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल ने गाड़ी में धक्का लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

3 of 7
गाड़ी के फंसने से एसपीजी और कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। कांग्रेसी गाड़ी से नीचे उतरे और धक्का मारकर किसी तरह उसे बाहर कराया। एक तरफ कांग्रेसी धक्का लगाते रहे, वहीं एसपीजी के जवान सिर्फ देखते रहे। इससे करीब 20 मिनट काफिला रुक रहा।

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

4 of 7
चंद्रमणिखेड़ा गांव के बाद प्रियंका का काफिला हैबतपुर खुर्द होते हुए चिंताखेड़ा गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में सड़क में किसी ने बालू लगा रखी थी। इसी बालू में जाकर प्रियंका की गाड़ी फंस गई।

विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

5 of 7
गाड़ी फंसने से काफिला जहां का तहां रुक गया। सोनिया के प्रतिनिधि किशोरीलाल समेत अन्य कांग्रेसी आननफानन नीचे उतरे। एसपीजी के जवान तमाशबीन बने रहे, जबकि कांग्रेसियों ने धक्का मारकर प्रियंका की गाड़ी को बाहर कराया। इसके बाद काफिला आगे रवाना हो सका।

विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

6 of 7
अपने इस एक दिवसीय दौरे में प्रियंका ने बिना शोर-शराबे के कई गांवों में जाकर लोगों, खासतौर पर महिलाओं से सीधा संपर्क किया। दलित, अति पिछड़ों के घरों में जाकर समस्याएं सुनीं। हैवतपुर खुर्द गांव में उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त लगाया। वह गांव में छह घरों में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंसी प्रियंका गांधी की गाड़ी, धक्का लगाने में लगी होड़

7 of 7
खुद महिलाओं, बच्चों का हाथ पकड़कर कहा, अपने घर लेकर चलो, वहीं समस्याएं सुनेंगे। किसी महिला के बच्चों का का नाम पूछा तो किसी का हाथ पकड़कर चलीं। पैरों से लाचार बुजुर्ग फूलदुलारी को न केवल उन्होंने खड़ा किया, उन्हें गले लगाया, उनके गाल थपथपाएं और आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें