यूपी में महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी भरे रवैये को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा कि यहां कई बदलाव देखे, प्रदेश को इन बदलावों की जरूरत थी। प्रियंका ने बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी बातें नहीं सिर्फ कुछ चिंता, कुछ सलाह और अपील राजधानी की बेटियों से। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के रूप में लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने जाने से पहले अमर उजाला से अपने अनुभव साझा किए। स्कूल के दिनों को याद किया, चिकनकारी को सराहा। कहा- किशोरियों के स्वास्थ्य, महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में बदलाव हुए हैं, लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश है। भेदभाव मिटाने के लिए काम करना होगा, इसमें मीडिया की भूमिका को उन्होंने अहम बताया।
विज्ञापन
2 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आज भी भाई की पढ़ाई के लिए छुड़ाया जा रहा बेटी का स्कूल : अभी किशोरियों के स्वास्थ्य पर काम करना होगा, गर्भवती के पोषण पर ध्यान देना होगा। इस पर काम हो रहा है, लेकिन बहुत कुछ करना होगा। घर के अंदर की सोच बदलनी होगी। यूनिसेफ या सरकारी प्रयासों से बेटियों को अवसर मिल रहे हैं, लेकिन आज भी भाई की पढ़ाई के लिए बेटी का स्कूल छुड़ाया जा रहा है। युवाओं को समझाना होगा, सिखाना होगा, लड़की हमारा धन है, पराया नहीं। आज स्कूल में बहुत लड़कियां हैं, लेकिन फिर भी कम हैं। लड़की किसी की प्रॉपर्टी नहीं। उन्होंने कहा कि होम मेकर को कम आंकना बंद करें। जो वो करती है, वो कोई नहीं कर सकता। युवाओं के पास पावर है, समान अवसर की सही परिभाषा समझें।
विज्ञापन
3 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
ये बदलाव भी किए महसूस : प्रियंका ने कहा कि गांवों तक पहुंचा डिजिटाइजेशन, इसके कारण बच्चों-लड़कियों को लाभ मिला है। 181 वन स्टॉप सेंटर के मॉडल स्वरूप ने भी प्रभावित किया है। बच्चों का ट्रैकिंग रिकॉर्ड रखना संभव है। मैंने लामार्टिनयर गर्ल्स से कुछ साल पढ़ाई की है। आज के हजरतगंज के लिए यही कहूंगी ‘इनक्रेडिबल’, इसके तो ठाठ अलग है। जहां तक इस सरजमीं से रिश्ते की बात है तो तहजीब हो या चिकनकारी (अपने पहने परिधान की ओर इशारा करते हुए कहा) इसने बांध रखा है।
4 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्रयास का भी जिक्र : 181 वन स्टॉप सेंटर से होकर लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने केन्द्र में चल रही मोबाइल रिपेयरिंग निशुल्क वर्कशॉप का भी उदाहरण दिया। सेंटर प्रभारी अर्चना सिंह ने जब उन्हें बताया कि यह अमर उजाला, वन स्टॉप सेंटर, मंगलदीप सेवा संस्थान व सेल किंग के तकनीकी सहयोग से हो रहा है, तो उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
5 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
योगी के महिला सशक्तीकरण मॉडल की तारीफ : प्रदेश में महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी भरे रवैये को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां कई बदलाव देखे, प्रदेश को इन बदलावों की जरूरत थी। प्रियंका ने बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी तारीफ की।
विज्ञापन
6 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को पुचकारा, डॉक्टरों से पोषण पर की चर्चा : फिल्म अभिनेत्री और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को कई सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बच्चों को पुचकारा और गर्भवती व प्रसूताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। साथ ही डॉक्टरों से उन्होंने इलाज की व्यवस्था के बारे में बातचीत की। प्रियंका चोपड़ा मंगलवार सुबह सबसे पहले आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने डॉक्टरों से कई जानकारियां लीं। इसके बाद वे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं से पोषण पर बातचीत की। दोपहर में वे गोलागंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला एवं शिशु अस्पताल में एसएनसीयू का दौरा करने पहुंचीं। यहां लखनऊ की पूजा और लखीमपुर की अमीना के बच्चों को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। यहां से वे बलरामपुर अस्पताल के पोषण वार्ड पहुंचीं। उन्होंने यूनिट का शुभारंभ किया। इस यूनिट में कुपोषित बच्चों को देखरेख के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
परेशान हुए तीमारदार : लोकबंधु अस्पताल में प्रियंका चोपड़ा के आने की सूचना के बाद सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। पुलिस के साथ ही काफी संख्या में निजी एजेंसी के गार्ड और बाउंसर भी तैनात थे। प्रियंका चोपड़ा के आने से पहले ही तीमारदारों को भीतर जाने से रोक दिया गया। इससे यहां भर्ती मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
लखनऊ में यूनिसेफ के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड ने क्या किया, इस पर लिखना बंद हो, मुद्दे पर बात हो : आप मीडिया के पास पावर ऑफ द पेन है, बॉलीवुड क्या कर रहा है, इस पर लिखने के बजाय हम बेटियों के हक में लिखें, उनके अधिकारों से अवगत कराएं।