तस्वीरें: मंच पर बैठकर मोदी ने देखी रामलीला, कलाकारों के साथ ली सेल्फी
Tue, 11 Oct 2016 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में मंच पर बैठकर रामलीला देखी। इस दौरान राम-रावण युद्घ का मंचन किया गया।
उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पूजन किया।
कलाकारों के साथ सेल्फी
- फोटो : amar ujala
रामलीला खत्म होने के बाद कलाकारों के साथ पीएम मोदी ने सेल्फी ली।
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें सवा किलो की गदा भेंट की गई।
मोदी को धनुष-बाण भी दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद समर्थक जय श्री राम के नारे लगाते रहे।
रामलीला मंचन के दौरान लिया गया एक दृश्य।
इस दौरान मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य।
मंचन के दौरान लिया गया एक दृश्य।
ऑडियो विजुअल का प्रभावशाली ढंग से प्रयोग किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।