फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 वर्षों बाद रामलला के दरबार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भगवान के चरणों में किया दंडवत प्रणाम

Wed, 05 Aug 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम को दंडवत प्रणाम करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर करोड़ों श्रद्धालुओं का 500 वर्ष पुराना इंतजार खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी भव्य श्री राम मंदिर का शिलान्यास करने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रजत शिलाओं से भव्य मंदिर की आधारशिला रखी। करीब 28 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी रामलला के दर्शन करने पहुंचे और उनके दरबार में पहुंचते ही दंडवत प्रणाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीराम को दंडवत प्रणाम करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
रामलला के दर्शन करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी हनुमानगढ़ी गए थे और वहां बजरंगबली  के दर्शन कर आरती उतारी। अयोध्या के संस्कार के मुताबिक रामलला के दरबार जाने के लिए पहले हनुमानगढ़ी में अयोध्या के रक्षक के तौर पर विराजमान बजरंगबली से अनुमति लेनी पड़ती है। इसलिए प्रधानमंत्री भी पहले वहीं गए और हनुमान जी की आरती कर दक्षिणा चढ़ाई।

 
विज्ञापन

3 of 5
पारिजात का पौधा लगाते पीएम मोदी - फोटो : ANI
इसके बाद अपने काफिले के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री ने पारिजात का पौधा लगाया। उसे पानी से सींचा और फिर सीधे रामलला के दरबार में पहुंचे। 

 

4 of 5
रामलला के दर्शन करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने जमीन पर सीधे लेटकर श्रीराम को दंडवत प्रणाम किया और फिर माल्यार्पण कर भोग लगाया। इसके बाद उन्होंने दान पेटी में कुछ दक्षिणा डाली और भूमि पूजन स्थल के लिए निकल पड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामलला के दर्शन करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले 1992 में जन्मभूमि आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आए थे। उसी समय उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। इसके बाद राम मंदिर को लेकर चल रही तमाम विघ्नों और बाधाओं के खत्म होने के बाद जब मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे दिया, उसके बाद ही मोदी दोबारा रामलला के दरबार में आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें