फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने पीएम मोदी के लिए बनवाई स्पेशल डिशेज, गुजराती कढ़ी सहित ये सब रहा मेन्यू में

Wed, 21 Jun 2017 06:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की मेहमाननवाजी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शुद्ध शाकाहारी व्यंजन परोसे गए तो भातखंडे संगीत सम विश्वविद्यालय के कलाकारों ने संगीत की छटा बिखेरी। पीएम मोदी के लिए खास तौर पर गुजराती कढ़ी और आम की खीर बनवाई गई थी। पीएम ने भोजन की तारीफ की और शेफ से मिलकर फोटो भी खिंचवाई। (पीएम मोदी का सीएम आवास में स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी।)
विज्ञापन

2 of 5
पीएम के साथ राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी. भोंसले समेत तमाम विशिष्ट लोगों ने रात्रिभोज किया। खास बात यह रही कि पीएम मोदी रात्रिभोज में आमंत्रित सभी लोगों से उनकी मेज पर जाकर मिले।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम आवास पर डिनर के लिए आठ बजे का समय तय था। सीडीआरआई व एकेटीयू के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी राजभवन चले गए। इधर, मुलायम सिंह यादव 7.05 बजे ही सीएम आवास पर पहुंच गए। उस समय वहां गिने-चुने लोग ही मौजूद थे। करीब आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री पहुंचे। वह मुलायम सिंह से मिलकर अपने आवास में चले गए।

4 of 5
लगभग आठ बजे प्रधानमंत्री व राज्यपाल के सीएम आवास पहुंचने के बाद रात्रिभोज शुरू हुआ। भातखंडे संगीत सम विवि के कलाकारों ने संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पीएम के साथ मेज पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय आयुष मंत्री, मुलायम सिंह यादव, स्पीकर व हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बैठे थे। जबकि बगल की मेज पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, धर्म सिंह सैनी, रीता बहुगुणा जोशी व विधान परिषद के सभापति रमेश यादव थे। पीएम ने सभी आमंत्रित लोगों की मेजों पर जाकर उनसे मुलाकात की। डिनर में मुख्य सचिव राहुल भटनागर, डीजीपी सुलखान सिंह समेत शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रहा मैन्यू
पीएम के सम्मान में आयोजित डिनर में मोदी की पंसद का खास ख्याल रखा गया। शुद्ध शाकाहारी व्यंजन तैयार कराया गया था। इसमें अरहर की दाल, दाल मखानी, गुजराती कढ़ी, भिंडी की सब्जी, कार्न-पालक, पनीर की सब्जी, आलू की सब्जी, खिचड़ी, सूप, रायता, रोटी, चावल, पुलाव के अलावा आम की खीर, रबड़ी, जलेबी, गुलाबजामुन, दो तरह की आइसक्रीम का इंतजाम था। डिनर के बाद पान की भी व्यवस्था थी। मोदी को पान पेश किया गया लेकिन उन्होंने खाया नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें