फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला की बातों पर खिलखिलाकर हंस पड़े पीएम मोदी, जानें- क्या कहा

Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चिह्नित 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिलाया जा रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मकान का स्वीकृति पत्र लेने के बाद लाभार्थी रामरति ने जब उन्हें बेटे की शादी में आने का न्यौता दिया तो यह बात प्रधानमंत्री केदिल को छू गई।
विज्ञापन

2 of 9
लखनऊ के गौरिया कलां की 73 वर्षीय रामरति जब मंच पर पहुंचीं तो प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वीकृति पत्र देकर मकान के बारे में पूछा। इस पर रामरति ने ठेठ अवधी में कहा, ‘मकान तो दै दिहिन, जब बेटवा क शादी करिबै तो ओहमा आवै के परी’। रामरति के इस तरह निमंत्रण दिए जाने पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सभी मुस्कुरा उठे।  प्रधानमंत्री ने रामरति को झुककर तीन बार प्रणाम किया और उनके साथ फोटो भी खिंचाई। मोदी के अपनापन भरे इस व्यवहार से बुजुर्ग रामरति अभिभूत थीं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रधानमंत्री ने इस बात का जिक्र अपने भाषण में भी किया और कहा कि जब इंसान के सपने सच होने लगते हैं तो वह कुछ भी कर गुजरने की इच्छा रखता है। उन्होंने रामरति के निमंत्रण का जिक्र करते हुए कहा, मकान का कागज पाने के बाद जिस तरह से एक मां (रामरति) ने कहा कि मकान मिल गया, अब बेटे की शादी करूंगी और उसमें आपको भी बुलाऊंगी। यह उनके शब्द जरूर थे, लेकिन ऐसे शब्द ही इंसान को कुछ करने की प्रेरणा देते हैं।

4 of 9
इस दौरान वहां खड़े सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
विज्ञापन

5 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। जहां उन्होंने अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस का लोकार्पण किया और प्रधानमंत्री आवास के योजना के दस लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

6 of 9
मंच पर पीएम मोदी व सीएम आदित्यनाथ।
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम योगी की पीठ थपथपाई और कहा कि वो प्रदेश की बीमारियों को दूर करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राम नाईक की भी प्रशंसा की।

8 of 9
एकेटीयू में नए कैंपस का लोकार्पण करते पीएम मोदी।
विज्ञापन

9 of 9
पीएम मोदी बुधवार सुबह रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 55 हजार लोगों के साथ योग करेंगे और फिर सुबह आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें