फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का तड़का : सब्जियां खाने लगीं भाव तो टमाटर हुआ और लाल, बारिश हुई तो और बढ़ेंगे दाम

Mon, 26 Jun 2023 12:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

बाजार में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इतनी तेजी से बढ़ते दामों को देखकर ग्राहक दुकानदार से पूछ रहे हैं सब्जी बेच रहे हो या सोना? बारिश होने के बाद दाम और ज्यादा बढ़ेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
महंगाई के आंगन में उतरीं सब्जियां भाव खाने लगी हैं। टमाटर का रंग-स्वाद भले ही न बदला हो, पर भाव खाने में वह सबसे आगे है। 80-120 रुपये किलो का भाव सुनकर भले ही मुंह बिदकाएं, पर जीभ को कैसे समझाएं। मन मसोस कर ही सही, जेब तो ढीली करनी ही पड़ रही है। परवल, बैंगन, धनिया, कद्दू सब इतराने लगे हैं। गरम प्याली में भी उफान कुछ ज्यादा है। चाय की चुस्की पर इन दिनों अदरक के चर्चे हो रहे हैं। अब तो सब्जी मंडियों में इन दिनों एक नजारा आम है।

महिलाएं दाम पूछते ही तपाक से कहती हैं-सब्जी बेच रहे हो या सोना। भइया अभी दो दिन पहले तो इतने रुपये में ले गए थे, अब कौन से सुर्खाब के पंख लग गए...। दुबग्गा सब्जी मंडी के महामंत्री शहनवाज से हमने आम महिलाओं यही सवाल पूछा। वह बताते हैं, टमाटर के दाम बढ़ने का मुख्य कारण- आपूर्ति का कम होना है। क्योंकि, प्रदेश में पैदा होने वाला टमाटर कम हो गया। ऐसे में बंगलूरू से टमाटर मंगाया जा रहा है।

अलग-अलग सब्जी मंडियों में फुटकर कीमतों में काफी अंतर रहता है, इसके कारण भी भाव ज्यादा लग रहे हैं। कब तक ऐसे हालात रहेंगे, इस सवाल पर वह कहते हैं-आने वाले दिनों में अगर ठीक से बारिश हो गई, तो दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर में सबसे ज्यादा महंगाई का तड़का
सब्जी: पहले -- अब
टमाटर -- 60 -- 100-120 
लौकी -- 40 -- 40
कद्दू  -- 20 -- 30
आलू -- 20 -- 20
परवल  -- 60 -- 80
लोबिया -- 40 -- 60
बैंगन  -- 40 -- 60-80
धनिया  -- 100 140
अदरक -- 140 -- 200-220
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आलमबाग में फिर भी राहत
सब्जी: पहले -- अब
टमाटर -- 50 -- 80
लौकी -- 20   -- 20-25
कद्दू -- 20 -- 30
आलू  --  20   -- 20-25
परवल -- 60 -- 80
लोबिया -- 40 --  60
बैंगन  -- 40 -- 60
धनिया -- 60 -- 100
अदरक -- 200 -- 220

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नाका में भी कुछ कम कट रही जेब
सब्जी: पहले   -- अब
टमाटर -- 40   -- 80
लौकी -- 20  --  40
कद्दू -- 20 -- 30
आलू -- 20  --  25
परवल -- 60  -- 60
लोबिया -- 40  -- 60
बैंगन -- 60 -- 60
धनिया -- 60 -- 100
अदरक -- 180   -- 220
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : vegetable
जानिए थोक में क्या है भाव
टमाटर- 70
लौकी-10
कद्दू- 7-8
आलू-11-15
परवल-20-25
लोबिया-30
बैंगन-15
अदरक-140-160
(सब्जियों की कीमतें एक सप्ताह पहले और अब प्रति किग्रा. में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें