फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: टमाटर ने दी राहत तो अब दालों के साथ मसाले भी हुए महंगे, गृहणियां बोलीं- दाल-रोटी भी मुश्किल हो रही

Tue, 22 Aug 2023 01:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सब्जियों के बाद अब दाल व मसाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। इनकी कीमतों में इजाफे ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। दाल में तड़का लगाने वाले मसालों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। इससे आम लोगों की गृहस्थी का गणित गड़बड़ा गया है।

दरअसल, अभी तक लोगों के दिलो दिमाग में टमाटर, हरी मिर्च, हरे धनिया के साथ सब्जियों के ऊंचे दाम ही छाए हुए थे लेकिन, अब एक और मुश्किल बढ़ गई हैं। दाल के साथ मसालों के दाम भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। इस समय अरहर की दाल 160 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रही है। हल्दी, जीरा, लौंग सहित अन्य मसालों के दाम भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी के किराना व्यापारी राहुल ने बताया कि सभी दालों के दाम 10 से 20 रुपये बढ़ गए हैं। आटा व चावल के दाम भी बढ़े हैं। मसालों के दामों में तेजी आने का असर कारोबार पर पड़ रहा है। किराना व्यापारी दीपक जायसवाल का कहना है कि बाजार में उतार चढ़ाव लगा रहता है। पिछले कुछ दिनों से दालों और मसालों के दामों में जिस प्रकार से तेजी आई है, वह पहले नहीं देखने को मिलती थी।
विज्ञापन

3 of 5
कंचन मिश्रा, गीता यादव, एस परवीन और नेहा जायसवाल। - फोटो : amar ujala
गृहणियों का दर्द: दाल रोटी में भी बाधा
नेहा जायसवाल का कहना है कि बढ़ते दामों ने गृहस्थी पर असर डाला है। इससे आम लोगों के सामने दाल रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को कोई नीति बनानी चाहिए।

महंगाई पर नियंत्रण के लिए करें ठोस प्रयास
कंचन मिश्रा का कहना है कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करना चाहिए। देखना चाहिए कि कहीं पर स्टॉक डंप करके महंगाई को बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा है।

महंगाई पर लगाएं रोक
गीता यादव का कहना है कि महंगाई क्यों बढ़ रही है। कभी सब्जी तो कभी दाल, मसाले के दाम, इसको लेकर सरकार को देखना चाहिए। इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जाय।

गृहस्थी चलाने में मुश्किल
एस परवीन का कहना है कि अब तो गृहस्थी चलाने में मुश्किल होने लगी है। सब्जी के बाद अब दाल की कीमत बढ़ गई। मसाले के दाम बढ़ गए। क्या किया जाय, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

4 of 5
खाद्य सामग्रियों की कीमतें एक नजर में (प्रति किलो में)
खाद्य सामग्री -- 20 जुलाई -- 20 अगस्त
अरहर दाल   -- 140   -- 160
मूंग दाल  -- 110  -- 120
चना दाल  -- 65 -- 75
मटर दाल --  60  -- 65
आटा  --  28 -- 32
चावल बासमती -- 100  -- 110
बेसन  -- 70 --  80
जीरा -- 680   -- 750
सौंफ -- 220 -- 250
कालीमिर्च -- 650 --  700
छोटी इलायची -- 1400 -- 1800
लौंग   --  900 -- 1200
मिर्च  -- 270  -- 275
धनिया -- 95  --  100
हल्दी  -- 100  -- 160
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
सब्जियों के दाम
सब्जी -- 10 अगस्त    -- 20 अगस्त
प्याज  -- 30  -- 35
टमाटर  -- 60 -- 70
लहसुन -- 160   -- 180
तरोई -- 20  -- 30
लौकी --  40 -- 30
कद्दू --  25 -- 30
हरा मिर्च -- 70 -- 80
नोट: यह मूल्य प्रति किलो की दर से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें