राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर कढ़ी-चावल तथा जलेबी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था।
विज्ञापन
2 of 5
राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक, रात्रिभोज के लिए अरहर की दाल, रोटी और चावल के अलावा विशेष तौर से भिंडी की सब्जी बनवाई गई थी। पनीर की भी सब्जी थी। मिठाई में जलेबी और कालाजाम बनवाए गए थे। राष्ट्रपति ने भिंडी की सब्जी और कढ़ी विशेष रुचि से खाई। वे लगभग एक घंटा मुख्यमंत्री आवास पर रहे। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
राष्ट्रपति
रात लगभग आठ बजे राज्यपाल राम नाईक और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक ही गाड़ी से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।विधान परिषद सभापति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीबी भोसले ने उनका स्वागत किया।
4 of 5
राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने भोज में आमंत्रित सभी अतिथियों के पास जाकर उनसे मुलाकात की। कई लोगों से काफी अपनत्व के साथ हालचाल पूछा। इसके बाद वे एक मेज पर आकर बैठ गए।
भोज में लगभग 200 लोग आमंत्रित किए गए थे। इनमें पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश सरकार के मंत्री, विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।