ताकत वतन की हमसे है, हिम्मत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले...। इसी जज्बे के साथ डिफेंस एक्सपो में अभ्यास सत्र के दौरान सोमवार को सेना ने अपना शौर्य दिखाया। एक ओर जहां धूल उड़ाता टैंक भीष्म जमकर गरजा तो वहीं दूसरी ओर आसमान में सूर्यकिरण के करतब व तेजस की रफ्तार देख लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
2 of 6
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
पैराट्रूपर्स ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से सभी को हतप्रभ कर दिया। मार्कोस की फुर्तीले अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। वृंदावन सेक्टर-15 और गोमती रिवर फ्रंट पर अभ्यास के दौरान सेना ने अपनी ताकत का अहसास कराया। पांच फरवरी को डिफेंस एक्सपो शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
इसमें वृंदावन स्थल पर सेना व वायुसेना की ओर से फ्लाइंग डिस्प्ले किया जाएगा, वहीं गोमती रिवर फ्रंट पर इंडियन कोस्ट गार्ड व नौसेना की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका अभ्यास सोमवार को भी किया गया और अंतिम तैयारियों को परखा।
4 of 6
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में वृंदावन में सोमवार सुबह फ्लाईपास्ट किया गया। इसकी शुरुआत एमआई-17 हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट से हुआ। इसके बाद फाइटर जेट तेजस, चिनूक, डॉर्नियर, अवॉक्स ने भी फ्लाईपास्ट किया। सेना की ओर से जमीन पर युद्धक्षेत्र की परिस्थितियों को दर्शाया गया जिसमें युद्धक टैंकों व हेलीकॉप्टर से उतरने वाले पैराट्रूपर्स ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में दुश्मनों के घुस जाने पर उसे खदेड़ने का प्रदर्शन किया गया। दूसरी तरफ गोमती रिवर फ्रंट पर भारतीय तट रक्षक व नौसेना की ओर से अभ्यास किया गया।
जिसमें नदी में गिरे युवक को बचाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया और नदी तट पर छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए मार्कोस को पानी में उतारा गया और अभ्यास पूरा होने के बाद वापस उन्हें हेलीकॉप्टर तक ले जाया गया।