करवाचौथ पर्व की रौनक घर से लेकर बाजार तक में नजर आ रही है। साज-सिंगार, कपड़े-गहने के साथ-साथ एक और अहम चीज है, वो है करवाचौथ की सरगी, जो आमतौर पर सास की तरफ से बहू को दी जाती है। वहीं, कहीं-कहीं मायके से बेटियों के ससुराल नेग भेजने का रिवाज है। इस रिवाज को आप बिना थके निभा सकें, इसका पूरा इंतजाम शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में किया गया है। परंपरागत पकवानों को नए अंदाज, नए स्वाद और खूबसूरत व दिल लुभाने वाली कॉन्टेक्ट लेस पैकिंग के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा व्रत के पारण के बाद कुछ चटपटी व हेल्दी डाइट के साथ कैंडल लाइट व फैमिली डिनर के इंतजाम भी होटलों ने किए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
परंपरागत के साथ रोज फ्लेवर व अचारी माठ
छप्पन भोग के सोनू और कुनाल बताते हैं कि एक-दो नहीं बल्कि पांच-छह प्रकार की माठ तैयार करवाई है। इसमें मीठी, सादी, मून व सन कट के अलावा रोज व सैफरन फ्लेवर और अचार के मसाले से तैयार माठ कस्टमर की विशेष मांग पर तैयार करवाई गई। इसके अलावा सरगी बास्केट व लड्डू विशेष तौर पर करवाचौथ के लिए तैयार करवाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डिनर के साथ लें चाट का स्वाद
क्लासिक स्वीट्स व रेस्टोरेंट के लिए उत्कर्ष गुप्ता कहते हैं कि माठ, सूत फेनी के साथ-साथ हमने करवाचौथ पर व्रत के पारण के बाद के लिए चाट व इंडियन फूड की विशेष व्यवस्था है। चांद को अर्घ्य देने और व्रत का पारण करने के लिए चाट के साथ-साथ इंडियन फूड की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध रहेगी।
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मून व सन कट माठ से लेकर कॉम्बो पैक तक
परंपरा स्वीट्स के गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा बताते हैं कि करवाचौथ के लिए मून व सन कट माठ की भारी डिमांड को देखते हुए इसे पहले ही तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सरगी व गिफ्ट के कॉम्बो पैक तैयार कराए गए हैं। दो तरह की सूत फेनी है सादी और ब्राउन। मिठाइयों की वैरायटी को थोड़ा बदला गया है। व्रत के हिसाब से उसे फेस्टिव लुक दिया गया है। निराजल व्रत के बाद चखें शाही स्वाद
रॉयल कैफे के संदीप आहूजा कहते हैं कि होटल रेस्टोरेंट में खाना खाकर व्रत खोलने का चलन देखते हुए इस करवाचौथ स्पेशल अरेंजमेंट किया गया है। हमारी टैगलाइन है सुबह का इंतजार अब खत्म...। इस मौके के लिए हमने स्पेशल डिनर थाल तैयार करवाया है, इसमें एक तरफ कुट्टू के आटे की पूड़ियां होंगी तो दूसरी तरफ पनीर के 6 प्रकार और आलू के छह प्रकार के स्वाद चखने को मिलेंगे। व्रत स्पेशल डिनर खास होगा।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कैंडल लाइट डिनर में लें खास रबड़ी व सूत फेनी का स्वाद
मधुरिमा ग्रुप ने एक तरफ जहां सरगी थाल विशेष रूप से तैयार करवाई है। इसमें सूत फेनी, माठ, मिठाई, रबड़ी जैसे आइटम होंगे। दरअसल, भीड़भाड़ से बचने और बचाने के लिए कॉन्टेक्ट लेस तैयार थाल मददगार होगी। स्रजल गुप्ता कहते हैं कि दो सालों से व्रत के पारण के बाद होटल-रेस्टोरेंट में डिनर करने का चलन बढ़ा है। इसे देखते हुए हमने मेट्रोपोलिटेन होटल में कपल्स के लिए कैंडल लाइट डिनर का विशेष इंतजाम किया है।
विज्ञापन
6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सरगी स्पेशल के साथ मलाई-चमचम
राजलक्ष्मी के संचित वरमानी कहते हैं कि सरगी स्पेशल के तौर पर रबड़ी-मलाई चमचम तैयार करवाई है। वहीं, कंचन स्वीट्स के नरेन्द्र तूलानी कहते हैं कि रबड़ी के साथ-साथ लड्डू की विविध वैरायटी तैयार करवाई है।
विज्ञापन
7 of 9
सोनू और कुनाल
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की भी चिंता
कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। हम अपने कस्टमर की सुरक्षा को लेकर सजग हैं। यह कहना है छप्पन भोग के सोनू और कुनाल का।
8 of 9
गोपाल कृष्ण और सजल गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
परंपरा स्वीट्स के गोपाल कृष्ण मेहरोत्रा कहते हैं कि स्टाफ और कस्टमर दोनों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो गज की दूरी हमारी हर ब्रांच पर लागू होगी। मधुरिमा के स्रजल गुप्ता कहते हैं कि पैक्ड थाल का इंतजाम इसीलिए किया जा रहा है कि लोग आएं, लें और चले जाएं। पैकिंग के लिए इंतजार न करना पड़े।
क्लासिक स्वीट्स के उत्कर्ष गुप्ता कहते हैं मास्क पहने बिना किसी की एंट्री नहीं है और स्टाफ मास्क, ग्लव्स, हेडकवर, सैनिटाइजर के पूरे नियम का पालन करते हैं। रॉयल कैफे के संदीप आहूजा कहते हैं कि हमारे यहां किचन से लेकर डाइनिंग टेबल तक पूरे कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।