फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने बनाया रणभूमि जैसा माहौल, युद्धभूमि में अपनाई जाने वाली तकनीकों का किया प्रदर्शन, तस्वीरें

Wed, 29 Jan 2020 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो में नेवी की ओर से लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन में वाटर स्कूटरों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये स्कूटर मंगलवार को लखनऊ के रिवर फ्रंट पर पहुंच गए, जहां देर रात उनकी अनलोडिंग का काम शुरू हुआ। दूसरी ओर वृंदावन एक्सपो स्थल पर सेना के टैंकों ने युद्धाभ्यास कर तैयारियों की बारीकियों को परखा। एक्सपो में बोइंग सुपर हार्नेट का सिमुलेटर लेकर आएगा, जहां दर्शक वर्चुअली फ्लाइंग का रोमांच उठा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
डिफेंस एक्सपो की जानकारी देतीं जनसम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक - फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी से शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो को लेकर कर्टन रेजर मंगलवार को जारी किया गया। वृंदावन सेक्टर-15 में मध्य कमान की जनसम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर एक्सपो से संबंधित जानकारियां शेयर कीं। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन होगा, जिसमें हजार से अधिक एग्जीबिटर शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
इनमें करीब डेढ़ सौ एग्जीबिटर विदेशी हैं। एक ओर वृंदावन स्थल पर बिजनेस मीटिंग होंगी, नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे, एमओयू साइन किए जाएंगे। वहीं थल सेना, नौसेना व वायुसेना की ओर से फ्लाइंग डिस्प्ले व लाइव शो किए जाएंगे। ये वृंदावन व रिवर फ्रंट, दो जगहों पर होंगे। इसके अतिरिक्त लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए लॉन्ग फायरिंग रेंज सहित सिमुलेटर वगैरह भी लगाए जाएंगे। तैयारियाें को तेजी से पूरा किया जा रहा है। पांच फरवरी को एक्सपो का उद्घाटन होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।
 

4 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
सुपर हॉर्नेट उड़ाने का मिलेगा मौका: बोइंग की ओर से डिफेंस एक्सपो में एफए-18 सुपर हार्नेट सिमुलेटर लाया जाएगा। इसकेअतिरिक्त अपाचे, केसी-46 और पी-81 को भी प्रस्तुत किया जाएगा। बोइंग का स्टॉल हॉल नंबर तीन में होगा। जहां सुपर हॉर्नेट का सिमुलेटर लाया जाएगा। इसमें दर्शक फ्लाइंग का रोमांच उठा सकेंगे। इसके अलावा केसी-46 टैंकर, अपाचे भी बोइंग लाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
डिफेंस एक्सपो के लिए चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
सेना ने बनाया रणभूमि जैसा माहौल
वृंदावन सेक्टर-15 में मंगलवार को भी सेना की ओर से लाइव शो के दौरान दिखाए जाने वाले युद्धाभ्यास को किया गया। रणभूमि जैसा माहौल बनाया गया। जहां टैंकों ने अपनी ताकत का परिचय दिया तो जवानों ने युद्धभूमि में अपनाई जाने वाली तकनीकों का प्रदर्शन किया। पूरे शो की कमेंट्री की भी व्यवस्था की गई थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
सेलिंग बोट, जैमिनी बोट्स भी लाई जाएंगी
हनुमान सेतु से निशातगंज पुल केबीच रिवर फ्रंट पर नेवी की ओर से लाइव शो कराया जाएगा। इसमें नेवी वाटर स्कूटरों पर करतबों का प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को ये वाटर स्कूटर रिवर फ्रंट स्थल पर पहुंच गए हैं, जिन्हें देर रात अनलोड कर दिया गया। वहीं नेवी की ओर से सेलिंग बोट, जैमिनी बोट्स वगैरह भी शो में शामिल की जाएंगी। साथ ही मार्कोस कमांडो अपने रणकौशल का भी परिचय देंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्य में आई तेजी
एक्सपो स्थल पर टेंट सिटी से लेकर पवेलियन तक का काम अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने की चुनौती सामने खड़ी है। ऐसे में निर्माण कार्य को तय समय से पहले पूरा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है और दिन के साथ-साथ रात में भी काम किया जा रहा है। अभी सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत, पेयजल, शौचालय, पवेलियन, टेंट सिटी से लेकर स्टॉलों तक का काम अधूरा पड़ा हुआ है।

 
विज्ञापन

8 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
‘बंधन’ में होंगी बड़ी घोषणाएं
एक्सपो के दौरान सात फरवरी को वृंदावन एक्सपो स्थल पर सैन्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी घोषणाएं होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। बंधन शीर्षक वाला यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। इसमें एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे व नए उत्पादों की लॉन्चिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें