फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इन बातों पर करें गौर, पिछले साल इस बीमारी से हो गई थी कई लोगों की मौत

Sat, 15 Sep 2018 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
flu
यूपी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से जहां एक की जान चली गई वहीं लखनऊ पीजीआई का एक कर्मचारी और उसके दो बच्चे पीड़ित हैं। ये तीन केस देख स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले वर्ष भी इसी मौसम में ये बीमारी फैली थी। 10 लोगों की अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। फिर से ये रौद्र रूप न धारण करे, इसके लिए अब हमें भी सचेत हो जाना चाहिए। कुछ बातों को ध्यान में रखकर हम इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं। आइए जानें कि स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जाए-
विज्ञापन

2 of 6
swine flu
कैसे फैलता है?
एच1एन1 वायरस मौसमी फ्लू के सामान ही फैलता है। एक संक्रमित व्यक्ति की नाक और मुंह से जब वो बात करते हैं, खांसते या छींकते हैं तो लोग संक्रमित हो सकते हैं। पानी की छोटी-छोटी बूंदों के साथ आए संक्रमण के संपर्क में हाथ या त्वचा का हिस्सा आता है। इन संक्रमित हाथों से जब अपनी आंख और नाक छूते हैं तो शरीर के अंदर भी संक्रमण फैल जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
swine flu - फोटो : Amar Ujala
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
ठंड लगना, गला खराब होना, खांसी-जुकाम होना, मांसपेशियों में दर्द होना, बुखार आना, सिरदर्द बना रहना, कमजोरी लगना। इनमें से अगर कोई भी लक्षण ज्यादा दिन बना रहे तो जांच जरूर कराएं।

4 of 6
swine flu
ये सावधानियां बरतें
- बार-बार साबुन और पानी से अपने हाथ धोयें
- जब खांसी या छींक आये, तो अपने मुंह और नाक को एक टिश्यू से ढंक लें
- इस्तेमाल किए टिश्यू का तुरंत और सावधानी के साथ निस्तारण करें। उन्हें एक बैग में डालकर फिर डस्टबिन में फेंकें
- कठोर सतहों जैसे दरवाजे के हैंडल को नियमित साफ रखें
- नाक और मुंह को हमेशा मॉस्क पहन कर ढंकना जरूरी होता है
- सुनिश्चित करें कि बच्चे इन सलाह का पालन करें
- इस बीमारी की चपेट में हैं या फिर आसपास के क्षेत्र में फैली हो तो सार्वजनिक स्थान पर कतई न जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
swine flu virous
2017 में 10 से अधिक मौत
पिछले साल भी इसी मौसम में स्वाइन फ्लू का वायरस राजधानी में फैला। अगस्त मध्य से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह के बीच करीब 1500 मामले मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण के सामने आए। इसके चलते करीब 10 से अधिक मौतें रिपोर्ट की गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते एच1एन1 वायरस के फैलने की आशंकाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
swine flu
खुद न लें दवा
सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण के लक्षण प्रकट होने के दो दिन के अंदर ही एंटीवायरल दवा देना जरूरी होता है। इससे एक तो मरीज को राहत मिल जाती है तथा बीमारी की तीव्रता भी कम हो जाती है। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। मरीज को तत्काल  किसी अस्पताल में भर्ती करना चाहिए या डॉक्टर की देखरेख में ही इलाज करना चाहिए। खुद से दवा लेना घातक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें