फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल के लिए टीम इंडिया के सितारों ने मैदान पर बहाया पसीना, इशांत पर टिकी हैं नजरें, तस्वीरें

Mon, 25 Sep 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खिताब के लिए दिनेश कार्तिक की इंडिया रेड और सुरेश रैना की इंडिया ब्ल्यू की टीम कुछ नए चेहरों के साथ मुकाबले में उतरेगी। इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले फाइनल की पूर्व संध्या में पर दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों ने शाम के सत्र में फ्लड लाइट्स की रोशनी में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

2 of 7
खासतौर पर सभी की नजरें टीम इंडिया में वापसी के लिए प्रयासरत तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर टिकी हुई थी, जिसे बीसीसीआई ने खासतौर पर दलीप ट्रॉफी खेलने को कहा है।
विज्ञापन

3 of 7
उधर भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना भी फील्ड पर काफी चुस्त दुरस्त दिखे, जिन्हें यो-यो टेस्ट के दौरान बीसीसीआई की ओर से अनफिट करार दिया गया था।

4 of 7
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी यहां दमदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह के लिए अपना दावा ठोकेंगे। प्रदर्शन की बात करे तो रेड को प्रियांक पांचाल की गैरमौजूदगी खलेगी, जिन्होंने दो लीग मुकाबलों में 293 रन बनाकर प्रतिद्वंद्वी खेमे में खलबली मचा दी थी। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरे जुड़ने होेेने के कारण रेड को सामंजस्य बैठने में दिक्कतें आएगी।
विज्ञापन

5 of 7
इंडिया ब्‍ल्यू के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि फाइनल मुकाबला पांच दिन का होगा। इसलिए हमें हर दिन अच्छा खेलना होगा। तेज गेंदबाजों की बात करे तो इशांत के आने के बाद टीम को मजबूती मिली है। दूसरे छोर पर पंकज सिंह और जयदेव उनादकट उनका साथ निभाएंगे। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी बेहतर है। लीग में भले ही हमारी टीम रेड से बीस रही थी, लेकिन हम यह फाइनल है और सब कुछ नया होगा। इसलिए हम प्रतिद्वंद्वी टीम को हल्के में लेकर नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
वहीं, इंडिया रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, फाइनल से पहले कुछ नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए है, लेकिन इसका बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। नए खिलाड़ी भी प्रतिभाशाली है और दलीप ट्रॉफी मेें उन्हें खुद को साबित करने का मौका होगा। लखनऊ में इस प्रतियोगिता का एक मैच जीत चुके है, तो इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। गुलाबी गेंद से हो रही इस प्रतियोगिता का अनुभव अभी तक अच्छा रहा। कल से होने वाले मैच में हम जीत का लक्ष्य देकर मुकाबले में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रैक्टिस सेशन के दौरान इशांत शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें