फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में बस ने कार को रौंदा, कटर से काटकर निकाला गया परिवार, तस्वीरें

Mon, 25 Sep 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहा पर रविवार देर रात रोडवेज बस की टक्कर से मारुति कार सवार परिवार की जान पर बन आई। हादसे से कार के दरवाजे लॉक हो गए और पूरा परिवार भीतर फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आई पुलिस ने कटर से काटकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि इटौंजा निवासी कृपा शंकर तिवारी परिवारीजनों के साथ रिश्तेदारी में मारुति कार से निगोहां गए थे। रात को लौटते वक्त सहारागंज से सिकंदरबाग पहुंचे तो बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बीच चौराहा हुए हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 4
कार के दरवाजे लॉक हो गए और कृपाशंकर का पूरा परिवार भीतर ही फंस गया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने कटर मंगवाया।
विज्ञापन

4 of 4
कार के दरवाजे काटकर सभी को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें