फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 9
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार रात को एक कारोबारी के घर जबरन पुलिस वाले हथियार लेकर घुस गए। पुलिसवालों ने दरवाजे का शीशा भी तोड़ डाले।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

2 of 9
कानपुर में जूही के ओ ब्लाक मार्बल मार्केट में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंदन कारोबारी रत्नेश गुप्ता के घर में बदमाशों के घुसे होने की सूचना पर तीन थानों की फोर्स ने उनका घर घेर लिया। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस वालों ने संगीन तान दरवाजे का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद घर में दाखिल हो गए। कोना-कोना देखा।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

3 of 9
वहां न कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला और न ही वस्तु। करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाकाई लोगों में खलबली मच गई। पुलिस का कहना है कि कारोबारी के घर में बदमाशों के धावा बोलने की खबर मिली थी। इस पर फोर्स वहां गया था लेकिन सूचना कोरी साबित हुई।

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

4 of 9
देर रात एसओ नीरज यादव का कहना है कि रत्नेश को किसी मामले में लखनऊ की एक्साइज टीम अपने साथ ले गई। जब टीम रत्नेश के घर में गई थी तभी मीडिया के एक शख्स के उन्हें कारोबारी के घर में बदमाशों के घुसे होने सूचना दे दी।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

5 of 9
चंदन कारोबारी के घर जूही एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। महिलाओं के दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को लगा कि शायद बदमाश भीतर हैं और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर ले रखा है। इस पर एसओ ने किदवई नगर और बाबूपुरवा थाने का फोर्स बुला लिया।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

6 of 9
तीनों थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने रत्नेश का घर घेरकर असलहे तान दिए। हथियारों से लैस कुछ पुलिस वाले रत्नेश के मकान से सटे घर की छत पर पहुंच गए। पुलिस की चहलकदमी से घर में मौजूद महिलाएं डर गई।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

7 of 9
बदमाशों के महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेने की आशंका के चलते पुलिस वालों ने घर के दरवाजा का शीशा रायफल की बट से तोड़ डाला। इसके बाद एक सिपाही ने हाथ डालकर दरवाजा खोला।

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

8 of 9
इसके बाद असलहाधारी पुलिस वाले घर में दाखिल हुए। वहीं रत्नेश की पत्नी शालिनी और उनकी बेटियों सोनाक्षी और डिंपल का कहना था कि कुछ लोग जबरन गेट से भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। वे चाहती थी कि घर का कोई पुरुष आ जाए तभी पुलिस वाले भीतर आए।
विज्ञापन

कारोबारी के घर जबरन बंदूकें तानकर घुसी पुलिस, तस्वीरें...

9 of 9
जूही एसओ के मुताबिक बदमाशों के भीतर होने की आशंका के चलते रत्नेश के घर के दरवाजे का शीशा तोड़ गया है। महिलाओं के दरवाजा न खोलने पर इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें