लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बगैर अनुमति ‘आर्ट दाल का भाव’ और ‘अभिशाप कामसूत्र’ फिल्मों की शूटिंग करना निर्देशक संदीप तिवारी को भारी पड़ गया।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
2 of 9
वह नायिका के कपड़ों में आग के सीन को शूट कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई और अनुमतिपत्र नहीं मिलने पर शूटिंग को रुकवा दिया। हद तो यह रही कि आग जैसे संवेदनशील शॉट को लेते वक्त मौके पर कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं थे।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
3 of 9
दरअसल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति बनाई गई है, जिसके तहत फिल्मों के निर्माण पर निर्माता-निर्देशकों को भारी सब्सिडी दी जाती है।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
4 of 9
घोषणा के बाद से ही सब्सिडी की फिराक में किस्म-किस्म के निर्देशकों की जमात दिखनी शुरू हो गई है। कहीं बिल्डर प्रोडक्शन में कूद रहे हैं तो कहीं लूट-खसोट में लगे कलाकार फिल्मों से पैसा कमाने का जुगाड़ भिड़ा रहे हैं।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
5 of 9
इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे निर्देशक संदीप तिवारी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ‘आर्ट दाल का भाव’ और ‘अभिशाप कामसूत्र’ फिल्मों का मुहूर्त शॉट लेने की तैयारी कर रहे थे, जिसमें नायिका के कपड़ों में आग का सीन लेना था। शूट को देखनेके लिए भारी संख्या में सड़क पर लोग जुटे थे, जिससे जाम की स्थितियां भी पैदा हुईं।
विज्ञापन
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
6 of 9
इधर निर्देशक संदीप तिवारी ने रोल, एक्शन, कैमरा...बोला और उधर पुलिस का सायरन गूंजने लगा। महानगर कोतवाली के एसआई नीरज सिंह व संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को छंटवाया। अनुमति नहीं होने पर शूटिंग रुकवा दी गई।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
7 of 9
पत्र नहीं दिखाया, बरगलाते रहे पुलिस को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब निर्देशक संदीप तिवारी से प्रशासन का अनुमतिपत्र मांगा तो वे बगले झांकने लगे। पहले तो वे पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश करते रहे, फिर जब बात नहीं बनी तो बेतुके तर्क देने लगे। संदीप ने कहा कि वो जिलाधिकारी से पत्र लिखाकर इजाजत ले चुके हैं। उसके बाद ही शूटिंग शुरू की है। पुलिसवालों के कई बार पूछने पर भी जब अनुमतिपत्र नहीं दिखाया तो शूटिंग बंद करवा दी गई।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
8 of 9
गैर मौजूद थे अग्निशमन यंत्र दरअसल, फिल्मों की शूटिंग केलिए निर्माता-निर्देशकों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। जिससे अब अनुमति के लिए भटकना नहीं पड़ता। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग इत्यादि की परमिशन ली जाती है।
तस्वीरें: चल रही थी ‘अभिशाप कामसूत्र’ की शूटिंग, लगी रोक
9 of 9
बावजूद इसके निर्देशक संदीप तिवारी ने अनुमति लेना उचित नहीं समझा। नायिका को आग लगाने जैसे संवेदनशील सीन को शूट करते वक्त कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था, जिससे कोई भी बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।