फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ के जानकीपुरम के रसूलपुर कायस्थ की योगीजीपुरम कॉलोनी में दो घरों में डकैती व युवक की हत्या करके फरार कच्चा-बनियान गैंग की दहशत बरकरार है। इलाके में बन रही पुलिस चौकी की जमीन पर मिट्टी डालने गए ट्रैक्टर चालक सलीम ने रात 12 बजे बदमाशों को चहलकदमी करते देखा और मालिक सिराज को जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

2 of 10
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करने के साथ ग्रामीणों को एकत्र किया। थोड़ी ही देर में रसूलपुर कायस्थ, योगीजीपुरम, मिर्जापुर, अजनहर समेत आसपास के गांवों में हल्ला मच गया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय हजरतगंज इलाके में अपने कैंप ऑफिस से मातहतों को कॉल करते हुए 20 मिनट में मौके पर पहुंचे। लेकिन इंस्पेक्टर जानकीपुरम रामविशाल यादव उनके पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद आए। अफसरों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

3 of 10
एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव व सीओ अलीगंज प्रताप गोपेंद्र यादव, जानकीपुरम, मड़ियांव, गुडंबा, विकासनगर, बीकेटी थाने की फोर्स के साथ रसूलपुर कायस्थ पहुंचे। कई थानों की पुलिस से नहर पटरी, बाग व खेत में सवेरे तक कांबिंग की। रेलवे स्टेशन पर दो सौ मजदूरों की चेकिंग, रिकार्डिंग के साथ कपड़े उतरवाकर कच्छा-बनियान में पीड़ितों के सामने लाया गया।

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

4 of 10
एसएसपी ने इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह को मोहिबुल्लापुर व एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग व मजदूरों से तहकीकात के आदेश दिए। योगीजीपुरम में डकैतों का शिकार बने विजयपाल व अनुपम पांडेय को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मोहिबुल्लापुर स्टेशन भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

5 of 10
इंस्पेक्टर मड़ियांव के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी ने रात तीन बजे मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन घेर लिया। प्लेटफार्म व बाहर सो रहे मजदूरों को जगाया और उनके सामान की तलाशी ली। विजयपाल व अनुपम को किसी की पहचान न करते देख पुलिस ने दो सौ से अधिक मजदूरों की छह लाइनें बनवाई। कपड़े उतरवाए और सिर्फ कच्छा-बनियान में दोनों पीड़ितों से सामना कराया
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

6 of 10
दो सौ से अधिक मजदूर मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन परिसर में थे। मजदूरों ने पुलिस को सफाई दी कि देरशाम काम करके लौटे। आंख खुलने पर पुलिस का घेरा देख कांप उठे। किसी ने कन्नी-बसुली या फावड़ा दिखाकर खुद को शरीफ आदमी साबित किया तो कोई इलाके के संभ्रांत लोगों के नाम गिनाने लगा। करीब तीन घंटे चेकिंग करके पुलिस के लौटने पर राहत मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

7 of 10
रेलवे स्टेशन परिसर में डेरा जमाए मजदूरों में 50-60 राजधानी के विभिन्न गांवों के थे तो अन्य सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, हरदोई के थे। इनमें डेढ़ सौ के पास आईडी नहीं थी। इस पर पुलिस ने मजदूरों की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की।

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

8 of 10
इसी तरह बीकेटी स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान सवेरे तक चला। एसएसपी ने रात एक बजे लाइसेंसी असलहे व लाठी-डंडे लेकर बदमाशों को तलाश रहे ग्रामीणों को एकत्र किया। उन्हें टिप्स देने के साथ पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों की टोलियां बनाकर नहर पटरी, खेत, बाग व गांवों में कांबिंग शुरू कराई।

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

9 of 10
इधर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि गांव रसूलपुर कायस्थ के लोगों में डकैतों का खौफ है। इसके चलते संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की चहलकदमी समझी। कई थानों की फोर्स लेकर कांबिंग व चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गांववालों के साथ रात भर इस तरह तलाशे डकैत, रोचक तस्वीरें

10 of 10
दो सौ से अधिक मजदूरों के नाम-पते नोट किए गए हैं। मूलनिवास से उनके चरित्र का सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस की सक्रियता से ग्रामीणों का साहस बढ़ रहा है। पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। फिलहाल सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें