मुख्यमंत्री आवास के पास गेट पर लगा नो सेल्फी का बैनर बृहस्पतिवार को गौतमपल्ली पुलिस ने हटा दिया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बैनर को लेकर ट्विटर पर तंज कसा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
सीएम आवास के पास लगा नो सेल्फी का बैनर
- फोटो : amar ujala
इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं। एसओ अंबर सिंह ने कहा कि बैनर लगाने का उद्देश्य सिर्फ अनावश्यक और अवांछित लोगों को हाई सिक्योरिटी जोन से दूर रहने की चेतावनी देना था।
सीम आवास के पास लगा नो सेल्फी का बैनर हटाया
- फोटो : amar ujala
बैनर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने लगवाया था। हालांकि, बुधवार रात पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बैनर पर तंज कसते हुए ट्वीट कर दिया कि नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका! इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बैनर का मामला गरमा गया और पुलिस ने बैनर हटवा दिया।