फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम बच्ची को आधी रात उठा ले गया था दरिंदा, हैवानियत की सभी हदें की पार; पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Fri, 06 Jun 2025 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी आधी रात को मासूम दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया था। इसके बाद हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थीं। बच्ची नाजुक हालत में पड़ी मिली थी। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की तड़के पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। 
विज्ञापन
1 of 6
ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की तड़के पुलिस ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह भागने की फिराक में था। इससे पहले की जिले की सीमा छोड़ता, उसका सामना पुलिस से हुआ।  

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जून की सुबह 10 बजे शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन

2 of 6
ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया था। इनाम घोषित होने से पहले मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में है। वह भागने की फिराक में है। 
विज्ञापन

3 of 6
ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 
 

4 of 6
जानकारी देते डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव - फोटो : वीडियो ग्रैब
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी ऐशबाग क्षेत्र का रहने वाला है। वह रेलवे में पानी में बेचने का काम करता है। इसके साथ ही जागरण आदि कार्यक्रमों में झांकी लगाने का भी काम करता है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन

5 of 6
ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : वीडियो ग्रैब
घटना आलमबाग इलाके की थी। यहां तीन साल की दिव्यांग बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी। आरोपी ने रात में उसे अगवा कर लिया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास बच्ची से दरिंदगी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
माता-पिता के काफी देर ढूंढने के बाद बच्ची गंभीर हालत में मिली। इसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो आरोपी की पहचान हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें