फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माता प्रसाद पांडेय के घर पर पुलिस का पहरा, पढ़ें DM से बात को लेकर क्या कहा? किसे कहा 'उधारू कमिश्नर'

Sat, 30 Nov 2024 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में माता प्रसाद पांडेय के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें DM से बात को लेकर क्या कहा? किसे कहा 'उधारू कमिश्नर'...
विज्ञापन
1 of 5
माता प्रसाद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
यूपी के संभल में हुई हिंसा के बाद शनिवार को सपा का डेलिगेशन संभल जाने के लिए निकला तो घरों के बाहर पुलिस का पहरा मिला। पुलिस ने नेताओं को उनके घर पर ही रोक लिया। माता प्रसाद पांडेय संभल जाने के लिए घर से निकले। वह गाड़ी में बैठे तो पुलिस ने उनकी गाड़ी के आगे और पीछे की तरफ अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी। इससे वह वहां से नहीं निकल पा रहे हैं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि संभल के डीएम का फोन आया था। उन्होंने संभल आने पर रोक लगा दी है। कहा कि न्याय आयोग जा रहा है। मीडिया के लोग जा रहे हैं। तब वहां कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, हम लोग जाएंगे तो कौन सी अशांति फैल जाएगी।  
विज्ञापन

2 of 5
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का डॉलीबाग स्थित आवास - फोटो : अमर उजाला
कहा कि सरकार अपने सारे कार्यों पर पर्दा डालने के लिए ऐसा कर रही है। डिविजनल कमिश्नर के बयान पर कहा कि वह उधारू कमिश्नर हैं। उनकी उतनी जिम्मेदारी नहीं है, जितनी यहां के कमिश्नर की है। उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
माता प्रसाद पांडेय का डालीबाग स्थित आवास - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चलें कि बीती 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। यहां तक कि डिप्टी एसपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद से वहीं पर स्थिति तवनाव पूर्ण है। दूसरी तरफ मामले में राजनीति भी खूब हो रही है।  
 

4 of 5
संभल जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संभल के डीएम ने पत्र भेजा - फोटो : अमर उजाला
संभल डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत किसी भी प्रतिनिधि का जनपद में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इसी पत्र के आधार पर पुलिस ने सपा नेताओं को उनके घर पर ही रोक लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें