लखनऊ के चिनहट इलाके में गोमती नदी के जुग्गौर रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार सुबह बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेगुलेटर पर तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारी फूलचंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
2 of 7
गोताखोर बबलू व सजीवन की मदद से पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि शव कहीं से बहकर आया है।
विज्ञापन
3 of 7
बच्ची की हत्या के बाद शव नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। फूलचंद ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा तो शव उतराता दिखा।
4 of 7
बच्ची ने नीली जींस, बैंगनी टी-शर्ट और दोनों हाथ में काले रंग का रबरबैंड पहना हुआ है। बायीं आंख और जुबान बाहर निकली थी जबकि दोनों कान गायब थे। सिर के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना है।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसा लग रहा है कि बच्ची नदी में फिसलकर गिर पड़ी और मौत हो गई। उसके कान मछलियां खा गईं। चोटों के निशान रगड़ के लग रहे हैं। शव बहने के दौरान ऐसे निशान लग गए होंगे।
विज्ञापन
6 of 7
हालांकि मौके पर जमा भीड़ ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार का कहना है कि बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लग रहा है कि शव काफी दूर से बहते हुए यहां आया है।