फैजाबाद रोड पर बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने बुधवार देर रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत के बाद हुए उपद्रव में चिनहट पुलिस ने बीबीडी के 16 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
2 of 10
इस मामले में बीबीडी चौकी इंचार्ज विनोद गोस्वामी ने करीब 250 उपद्रवियों के खिलाफ आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
3 of 10
एसओ शशिशेखर यादव का कहना है कि अन्य उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए बीबीडी यूनिवर्सिटी के गेट और सामने के अपार्टमेंट तथा हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
4 of 10
अपार्टमेंट व हॉस्टल के कैमरों से यह पता लग जाएगा कि रात को उपद्रव के वक्त कौन-कौन से छात्र अपने कमरों से बाहर निकले थे या जो बाहर थे वह किस हालत में अपने कमरों में पहुंचे। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। (पुलिस हॉस्टल में पहुंची और गिरफ्तारी की।)
विज्ञापन
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
5 of 10
हॉस्टल में मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
6 of 10
गौरतलब है कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे जयपुरिया में कारपेंटर उत्तरधौना निवासी श्रीराम शर्मा अपने बेटे रवि उर्फ शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी बीबीडी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने सड़क पार करते वक्त कंटेनर ने दोनों को रौंद दिया था। (पुलिस ने इस तरह दरवाजा खुलवाया।)
विज्ञापन
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
7 of 10
पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत से आक्रोशित बीबीडी छात्रों ने दो कंटेनर आग के हवाले कर दिए थे जबकि रोडवेज बस और कई ट्रकों से 20 वाहनों में तोड़फोड़ की थी। (पुलिस ने एक-एक कर सभी छात्रों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।)
आधी रात हॉस्टल में घुस पुलिस ने छात्रों को धुना
8 of 10
छात्रों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर पुलिस पर पथराव भी किया था। देर रात डीआईजी डीके चौधरी मौके पर पहुंची और गोयल हॉस्टल की छत से पथराव करने वाले छात्रों की धर-पकड़ कराई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए छात्रों को जेल भेज दिया गया है।(इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।)