फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ स्टंटबाजों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोई गिड़गिड़ाया तो कोई गिरते-पड़ते भागा

Mon, 18 Jun 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
स्टंटबाज
राजधानी लखनऊ में रविवार को पुलिस ने जानलेवा बन चुके स्टंटबाजों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इनके खतरनाक करतबों का अड्डा बन चुके जनेश्वर मिश्र पार्क, अम्बेडकर उद्यान, मरीन ड्राइव, रिवर फ्रंट, सहित कई स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इनकी रोकथाम की। 
विज्ञापन

2 of 13
स्टंटबाज
इस दौरान कुछ स्टंटबाजों ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस को डंडे का इस्तेमाल करना पड़ा। कुछ पिटते हुए भागने में कायमयाब हुए तो कुछ पकड़ गए।
विज्ञापन

3 of 13
स्टंटबाज
उसके बाद शुरू हुआ माफी और दलीलें पेश करने का दौर, लेकिन पुलिस ने इनकी एक न सुनी। एक के बाद एक कई चालान काटे गए। जो बचकर भाग गए उन्हें भी पुलिसकर्मियों ने जाते-जाते अपने डंडे से सबक दे दिया। 

4 of 13
स्टंटबाज
वहीं सुबह गोमतीनगर के सामाजिक प्रतीक स्थल पर रविवार सुबह हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक सिपाही राजेश सिंह जब सरोजनीनगर निवासी युवक सौंदर्य को मरीन ड्राइव के पास रोकने की कोशिश की तो स्पीड तेज होने के चलते बाइक से टक्कर लग गई। सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन

5 of 13
स्टंटबाज
उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सौंदर्य को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी बाइक सीज कर दी। इसके बाद शहर में दिनभर चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

6 of 13
स्टंटबाज
घटना की जानकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचते ही पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इसके बाद जो अभियान शुरू हुआ तो स्टंटबाज यहां वहां भागते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 13
स्टंटबाज
जो पकड़ में आए पुलिस ने उनका चालान कर दिया। हालांकि स्टंटबाजों ने पुलिस को बहुत मनाने की कोशिश की। आगे से ऐसा नियमों का पालन करने की दलीलें भी पेश कीं, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।

8 of 13
स्टंटबाज
विगत कुछ महीनों में लखनऊ के कई इलाकों में स्टंटबाजों की शिकायतें पुलिस को मिल रहीं थी। कई बार पुलिस ने कुछ इलाकों में अभियान भी चलाया। लेकिन ये स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

9 of 13
स्टंटबाज
पुलिस यहां तलाशी शुरू करती तो वह कोई और ठिकाना तलाश कर खतरनाक करतब करने में जुट जाते। इस बार पुलिस ने कई इलाकों में एक साथ अभियान चलाया। 

10 of 13
स्टंटबाज
एक जगह से बचे तो दूसरी जगह धर लिए गए। कुछ जमकर पीटे तो गए तो कुछ पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ पैर जोड़ते नजर आए।

11 of 13
स्टंटबाज
तीन सवारी लेकर चल रहे बाइक सवारों को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया। बाइक चला रहा युवक भले ही बाइक को  भगा ले जाने में सफल हो गया जो लेकिन पीछे बैठे युवक को जिंदगी भर का सबक पुलिस के डंडे ने दे दिया।

12 of 13
स्टंटबाज
लगभग सभी जगह पुलिस का डंडा जमकर चला। 
विज्ञापन

13 of 13
स्टंटबाज
भागने की फिराक में कई स्टंटबाज गिर भी गए। जिससे उन्हें मामूली चोट आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें