फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के इन पांच बाजारों में बिना सेल्फी लिए नहीं रह पाएंगे आप, ऐसे संवारा जाएगा इनको

Mon, 18 Jun 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
market - फोटो : amar ujala
अमीनाबाद समेत शहर के पांच प्रमुख बाजारों को मॉडल बाजार बनाया जाएगा। इनको इस तरह से चमकाया जाएगा कि यहां आने वाले सेल्फी लेकर जाए। ये बाजार सेल्फी पॉइंट बन जाएं। यह काम नगर निगम और व्यापारी दोनों मिलकर करेंगे। यह योजना शहर में पहली बार लागू की जा रही है। इसको लेकर बैठक भी होनी है।
विज्ञापन

2 of 7
market - फोटो : amar ujala
शहर को स्मार्ट स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर बनी इस योजना के तहत जिन बाजारों को चुना जा रहा है, वहां पर ऐसी जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी कि खरीददार को मॉल जैसी सुविधाएं दिखें, क्योंकि ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या के कारण खरीददारों का रुख मॉल की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 7
market - फोटो : amar ujala
इसको देखते हुए अब अब शहर के प्रमुख बाजारों को संवारने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शहर के स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर भी प्रमुख बाजारों को संवारा जाना जरूरी है। इसी को लेकर अब नगर निगम प्रशासन और व्यापारी दोनों इसको लेकर आगे आए हैं।

4 of 7
market - फोटो : amar ujala
इन बाजारों का होगा कायाकल्प
1. भूतनाथ बाजार (पूरब विधानसभा)
2. आलमबाग बाजार (कैंट विधानसभा)
3. अमीनाबाद (मध्य विधानसभा)
4. चौक (उत्तर विधानसभा)
(पांचवां बाजार भी जल्द होगा तय)
विज्ञापन

5 of 7
market - फोटो : amar ujala
ये हाेंगे बदलाव
दुकानों के बोर्ड में एकरूपता लाई जाएगी, सुबह और शाम सफाई होगी, यूरिनल व पब्लिक टॉयलेट बनेंगे, महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, जगह-जगह डस्टबिन लगाए जाएंगे, पेयजल के लिए वाटर कूलर लगेंगे, हटाएंगे अतिक्रमण, बनाएंगे पार्किंग, व्यवस्थित होंगे पटरी दुकानदार, पौधे लगाए जाएंगे, फुटपाथ को सुरक्षित किया जाएगा, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
संयुक्ता भाटिया - फोटो : डेमो
मॉल को टक्कर देंगे बाजार
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सामाजिक सहभागिता जरूरी है। गुजरात अहमदाबाद और इंदौर जैसे कई शहरों में सामाजिक सहभागिता से विकास की रफ्तार बढ़ी है। बाजार मॉडल बनेंगे तो शहर स्मार्ट बनेगा। यह कोशिश है कि शहर के बाजारों को इस तरह से विकसित किया जाए वह मॉल टक्कर दें। बाजारों को सुंदर बनाने के लिए व्यापारी आगे आए हैं तो नगर निगम भी उनके साथ है।
- संयुक्ता भाटिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेमो
मॉडल बाजार से स्मार्ट बनेगा शहर
अभी हर विधानसभा क्षेत्र की एक बाजार को मॉडल बनाए जाने की योजना है। इसमें बाजारों में सभी तरह की जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निगम से भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। चार विधानसभा क्षेत्राें की बाजार चिह्नित हो गई हैं। अब एक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बाजार चिह्नित नहीं हो पाई है। वह भी आपस में बैठकर तय हो जाएगा। मॉडल बाजार बनने से शहर स्मार्ट सिटी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें