दूल्हा मंडप में बैठा था। बस फेरे लेने जा रहा था। इतने में आ गई उसकी पहली पत्नी। ये सब देखकर मंडप में बैठी दुल्हन गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
2 of 8
दूल्हे काे ले गए थाना
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में युवक रामकुमार ने शादी के सात साल बाद भी संतान न होने पर पत्नी को प्रताड़ित करके घर से निकाला और बुधवार को दूसरा ब्याह रचाने बारात लेकर निकला।
विज्ञापन
3 of 8
दूल्हेे काे ले गए थाने
- फोटो : अमर उजाला
इसकी भनक लगते ही पत्नी पुलिस को लेकर जा पहुंची। दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया। मंडप में बैठी दुल्हन गश खाकर गिर गई। शादी समारोह में सन्नाटा छा गया।
दूल्हे के थाने पहुंचते ही समझौते और सिफारिशों का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही।
4 of 8
दूल्हेे काे थाने ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि गांव टिकारी निवासी रामकुमार बुधवार को अपनी बारात लेकर गांव सिंहपुर गया था। वहां कांति देवी से उसकी शादी होनी थी। इस बीच गांव अकड़रिया निवासी रामदेवी ने थाने पहुंचकर पति रामकुमार द्वारा दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और दूसरा ब्याह रचाने की शिकायत की।
विज्ञापन
5 of 8
दूल्हेे काे थाने ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि सात साल पहले उसकी शादी रामकुमार से हुई थी। वह दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहा था और संतान न होने पर बांझ के ताने देकर आए दिन पीटता था। विगत दिनों उसने पीटकर घर से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 8
दूल्हेे काे थाने ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच उसने सिंहपुर की कांती देवी से दूसरी शादी तय की और बारात लेकर गया है। रामदेवी ने पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांगी। इस पर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के साथ रामदेवी को लेकर पुलिस टीम सिंहपुर पहुंची।
विज्ञापन
7 of 8
दूल्हेे काे थाने ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रामदेवी पुलिस को लेकर पहुंची तब तक द्वाराचार हो चुका था और फेरों की तैयारी थी। पुलिस को देख वधूपक्ष के लोग सहम गए। रामकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसका तलाक नहीं हुआ था और पत्नी की मर्जी के खिलाफ दूसरी शादी करने के आरोप में उसे थाने ले जाया गया। दूल्हे के पकड़े जाने का पता चलते ही कांति देवी चक्कर खाकर गिर गई। बैंडबाजा बंद होने के साथ मातम छा गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रामदेवी की तरफ से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कराई जा रही है। इस बीच दोनों पक्षों ने समझौते को लेकर बातचीत शुरू की और सिफारिशों का सिलसिला चल रहा है।