फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और डकैतों के बीच सीधी मुठभेड़, दो को लगी गोली तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
बरामद कार
लखनऊ के गाज़ीपुर थाना क्षेत्र में व्‍यापारी के घर डकैती डालने गए डकैतों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुई इस मुठभेड़ में तीन डकैत तौसीफ, सादिक और विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो डकैतों रेहान और अनवर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। इनका इलाज ट्रामा में चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
डकैत
सूत्रों के मुताबिक इंद्रानगर के भूतनाथ मार्केट में स्थित सर्राफा व्‍यापारी के यहां ये पांचों लूट करने आए थे। तभी कुकरैल बंधा के पास इनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो डकैत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। बाकी तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 4
डकैत
डकैतों के पास से 01 पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा 32 बोर, 02 तमंचे 12 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, लगभग 50 कारतूस, एक कार मारुति A Star बरामद व भारी मात्रा में नींद की दवाएं बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
तमंचा
गाजीपुर कुकरैल मुठभेड़ में पकड़े गए डकैत विकास दुबे पर फर्रुखाबाद में नौ केस दर्ज है। उसके खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर और रासुका की कार्रवाई कर चुकी है। इसमें सबसे अधिक फर्रूखाबाद कोतवाली में दर्ज है। इसी तरह अनवर पर भी फर्रुखाबाद व लखनऊ में नौ केस दर्ज है। फर्रूखाबाद पुलिस इन दोनों की काफी दिनों से तलाश कर रही है। वहीं रेहान, सादिक हुसैन और तहसीब पर तीन केस दर्ज हैं। इन दोनों ने हाल ही में विकास और अनवर के  डकैती का गिरोह ज्वाइन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें