फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पकड़ा गया जेबकतरा, जमकर हुई धुनाई

Thu, 09 Aug 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
पॉकेटमार
जिला अस्पताल श्रावस्ती में गुरुवार को एक युवक को जेब काटने के आरोप में तीमारदारों ने धुन दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन

2 of 4
पॉकेटमार
श्रावस्ती जिला अस्पताल में गुरुवार को इलाज कराने आए कुछ लोग परचा बनवाने के लिए कतार में लगे थे। इसी बीच एक युवक ने कतार में लगे व्यक्ति की जेब में हाथ डाल दिया। इसे देख पीछे खड़े वृद्ध ने शोर मचाया।
विज्ञापन

3 of 4
पॉकेटमार
इस पर आसपास मौजूद तीमारदार व अन्य लोगों ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होता देख स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

4 of 4
पॉकेटमार
जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान अशोक मिश्र निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जिला बलरामपुर के रूप में हुई। पुलिस ने अशोक के खिलाफ जेब काटने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें